हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Marhaura Election Result 2025 LIVE: मढ़ौरा सीट पर RJD के जितेंद्र कुमार राय ने हासिल की जीत, JDU को पछाड़ा

Marhaura Election Result 2025 LIVE: मढ़ौरा चुनाव परिणाम 2025 में RJD के जितेंद्र कुमार राय ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखते हुए JDU उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Live Updates

19:50 (IST) 14 Nov 2025

Marhaura Election Result 2025 LIVE: मढ़ौरा सीट पर RJD के जितेंद्र कुमार राय ने हासिल की जीत, JDU को पछाड़ा

मढ़ौरा चुनाव परिणाम 2025 में RJD के जितेंद्र कुमार राय ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखते हुए JDU उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया.

15:53 (IST) 14 Nov 2025

Marhaura Election Result 2025 LIVE: मढ़ौरा सीट पर RJD के जितेंद्र कुमार राय आगे, BJP प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह 4998 सीटों से पिछड़ते दिखे

मढ़ौरा सीट पर में मुकाबला रोमांचक होता दिख रहा है. मढ़ौरा सीट पर RJD के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार राय ने बढ़त बना ली है. वहीं BJP प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह करीब 4998 वोटों से पीछे चल रहे हैं. शुरुआती रुझानों में यह बढ़त RJD के लिए उत्साहजनक मानी जा रही है, जबकि BJP उम्मीदवार अभी भी अंतर कम करने की कोशिश में लगे हैं.

13:22 (IST) 14 Nov 2025

Marhaura Election Result 2025 LIVE: मढ़ौरा सीट पर जितेंद्र कुमार राय आगे, नवीन कुमार सिंह रेस में पीछे

मढ़ौरा विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर के बीच RJD के जितेंद्र कुमार राय बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी नवीन कुमार सिंह रेस में पीछे चल रहे हैं। वोटों की गिनती लगातार जारी है और हर राउंड के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है।

10:47 (IST) 14 Nov 2025

Marhaura Election Result 2025 LIVE: मढ़ौरा सीट पर जितेंद्र कुमार राय आगे, जानें कौन है दूसरे नम्बंर पर

मढ़ौरा सीट पर RJD के जीतेन्द्र कुमार राय आगे चल रहे हैं और JDU के दावेदार नवीन कुमार सिंह दूसरे नम्बंर पर हैं.

08:42 (IST) 14 Nov 2025

Marhaura Election Result 2025 LIVE: मढ़ौरा सीट पर कौन बनेगा विधायक? शुरू हुई वोटों की गिनती

बिहार से RJD के जीतेन्द्र कुमार राय आगे बढ़ते दिख रहे हैं. JDU से नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह कुछ वोटों से अभी भी हैं पीछे

Marhaura Election Result 2025 LIVE: मढ़ौरा विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव नतीजा स्पष्ट रूप से आरजेडी के पक्ष में रहा. शुरुआत से ही वोटों की गिनती में आगे चल रहे जितेंद्र कुमार राय ने अपने प्रदर्शन को अंत तक कायम रखा और JDU उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की. मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए इस चुनाव में उन्हें मजबूत जनादेश दिया.

मढ़ौरा विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
जीतेंद्र कुमार रायRJD66,714
लाल बाबू रायBJP 49,996

साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में मढ़ौरा सीट पर आरजेडी (RJD) के जीतेन्द्र कुमार राय ने शानदार जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी (BJP) के लाल बाबू राय को बड़े अंतर से हराया था. इस चुनाव में जीतेन्द्र कुमार राय को कुल 66,714 वोट मिले थे, जबकि लाल बाबू राय को 49,996 वोट प्राप्त हुए थे. इस जीत के साथ मढ़ौरा सीट पर आरजेडी ने अपना कब्जा कायम रखा था और यह सीट महागठबंधन के लिए अहम साबित हुई थी.

मढ़ौरा विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
जीतेन्द्र कुमार रायRJD59,812
अल्ताफ आलमJDU48,427

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में मढ़ौरा सीट पर जेडीयू (JDU) के जीतेन्द्र कुमार राय ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने राजद (RJD) के आअल्ताफ आलम को कड़ी टक्कर देते हुए लगभग 59,812 वोट हासिल किए थे, जबकि आअल्ताफ आलम को करीब 48,427 वोट मिले थे. इस तरह जीतेन्द्र कुमार राय ने जीत दर्ज कर मढ़ौरा सीट पर एनडीए का परचम लहराया था. पिछली बार हारने के बाद इस चुनाव में उन्होंने बाजी पलटते हुए आरजेडी को मात दी थी.

विज्ञापन

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola