---विज्ञापन---

‘अररिया में रहना है तो…’, बयान देने वाले बीजेपी सांसद के घर पिस्टल लेकर घुसा शख्स

Araria MP Pradeep Kumar Singh House: अररिया सांसद के घर एक शख्स अचानक पिस्टल लेकर पहुंच गया। जिसे देख दहशत फैल गई।

---विज्ञापन---

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट 

Araria MP Pradeep Kumar Singh House: बिहार के अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के घर मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। यहां एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर पहुंचा। उसे देख लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि शख्स सांसद को जान से मारने की नीयत से घुसा था। हालांकि उसे सांसद के सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ से धर-दबोचा।

---विज्ञापन---

बनगामा का रहने वाला है अब्दुल्ला

बताया जा रहा है कि शख्स का नाम अब्दुल्ला है और वह बनगामा का रहने वाला है। पिस्टल लेकर पहुंचे युवक की सूचना मिलने पर ASP रामपुकार सिंह वहां पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। अब्दुल्ला से पूछताछ की जा रही है।

अगर अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा…

बता दें कि हाल ही में अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा। हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के तहत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी शिरकत की थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सांसद ने जताया जान को खतरा 

सांसद का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने पहले भी अपने ऊपर हमले की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा कि जब वह जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे, तभी एक शख्स छत के रास्ते से घर में अंदर आ गया। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोचा। जब उसकी जांच की गई तो कमर से पिस्टल बरामद हुई।

ये भी पढ़ें: बिहार में खेलते बच्चे ने सांप को मुंह में डाला, आगे जो हुआ सन्न रह गए सब

---विज्ञापन---

कौन हैं प्रदीप कुमार सिंह?

प्रदीप कुमार सिंह 2009 से लोकसभा सांसद रहे हैं। उन्होंने 2019 के आम चुनाव में जीत हासिल की थी। वह इससे पहले 2005 में बिहार विधानसभा में विधायक रह चुके हैं। प्रदीप कुमार रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति के सदस्य, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी हैं।

ये भी पढ़ें: अमित कात्याल कौन? लालू यादव का करीबी निकला बिहार का धनकुबेर, ED ने जब्त की संपत्ति

---विज्ञापन---

First published on: Oct 22, 2024 06:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola