Land For Jobs Scam: तीन राज्यों में लालू यादव और उनके करीबियों के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, सर्चिंग में जुटी टीम
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Land For Jobs Scam: प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली (Delhi), बिहार (Bihar) और मुंबई तक छापेमारी की। बताया गया है कि बिहार के कई शहरों में नौकरी के लिए जमीन के मामले (Land For Jobs Scam) में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में तलाशी और छापे मारे गए हैं। बता दें कि राजद नेता लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से सीबीआई ने हाल ही में पूछताछ की थी।
अधिकारियों ने बताया कि पटना और फुलवारीशरीफ जैसे शहरों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जुड़े कुछ नेताओं के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली, मुंबई, बिहार और उत्तर प्रदेश में लालू के करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
Enforcement Directorate is conducting searches at multiple locations in Delhi and Bihar, in connection with alleged land for job scam: Sources
Recently, CBI questioned RJD chief Lalu Yadav in the case in Delhi.
— ANI (@ANI) March 10, 2023
जानकारी के मुताबिक यह मामला आईआरसीटीसी से जुड़ा हुआ है। लालू यादव परिवार और उसके सहयोगियों को सस्ते दामों पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में कथित तौर पर नौकरी देने का आरोप है।
सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 14 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर किया है। सभी आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया गया है।
इसी के तहत ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया। बताया गया है कि सीबीआई की जांच के बाद ईडी को भी इस मामले में शामिल किया गया है।
राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के हारून नगर में ईडी की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी आय से अधिक संपति मामले के तहत की जा रही है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि अबु दोजाना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं। वे सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं। पटना के सगुना मोड़ में बन रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल का काम अबु दोजाना ही देख रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: