हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'लालू मेरे गुरु…', टिकट न मिला तो कपड़े फाड़े और फूट फूटकर रोए, RJD नेता का मुख्यालय पर हाईवोल्टेज ड्रामा

Madan Shah tears clothes breaks down: बिहार में महागठबंधन में टिकट न मिलने पर बागी नेताओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा. मधुबन विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन शाह ने पार्टी मुख्यालय में टिकट न मिलने पर हंगामा कर दिया.

विज्ञापन

Madan Shah tears clothes breaks down:‘वे सरकार नहीं बनाएंगे, तेजस्वी बहुत घमंडी हैं, लोगों से नहीं मिलते. बाहर वालों को टिकट दे रहे हैं, यह सारा काम संतोष यादव देख रहे हैं’. यह आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन शाह ने पार्टी मुख्यालय पर हंगामा कर दिया. नाराज शाह ने अपने कपड़े फाड़ लिए, जमीन पर गिर पड़े और फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी ने धोखा दिया है. तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि मैं यहां मरने आया हूं. उनके गुरु लालू यादव ने 2020 में रांची बुलाकर वादा किया था कि उन्हें मधुबन विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया जाएगा.

टिकट न मिलने पर फूटा गुस्सा

मधुबन विधानसभा क्षेत्र पर राजद का टिकट संतोष कुशवाहा को दिया है. राजद नेता मदन शाह ने पार्टी मुख्यालय पर हंगामा करते हुए संतोष कुशवाहा को भाजपा का एजेंट करार दिया. उन्होंने कहा कि “लालू जी ने कहा था कि तेली समाज की जनसंख्या के हिसाब से मैं रणधीर सिंह को हरा सकता हूं. मैं 90 के दशक से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं. मैंने अपनी जमीन तक बेच दी, लेकिन टिकट भाजपा एजेंट संतोष कुशवाहा को दे दिया गया.”

मैं मरने आया हूं, तेजस्वी बहुत घमंडी हैं

बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन शाह ने पार्टी मुख्यालय में टिकट न मिलने पर हंगामा कर दिया. मदन शाह ने तेजस्वी यादव को घमंडी नेता करार दिया. उन्होंने कहा कि वह लोगों से नहीं मिलते. टिकट बांटने का काम संजय यादव कर रहे हैं. मैं यहां मरने आया हूं. नाराज शाह ने अपने कपड़े फाड़ लिए, जमीन पर गिर पड़े और फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी ने धोखा दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola