---विज्ञापन---

बिहार

पवन सिंह की पत्नी ज्योति पर दर्ज हुई FIR, जानिए किस आरोप में लिया गया एक्शन

काराकाट विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरीं निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. इस मामले में ज्योंति सिंह पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ज्योति सिहं पर ये प्राथमिकी निर्वाची पदाधिकारी काराकाट सह एसडीएम प्रभात कुमार ने दर्ज कराई है. ये जानकारी एसडीपीओ बिक्रमगंज द्वारा एक प्रेस नोट में दी है.

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 13, 2025 16:58

काराकाट विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरीं निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. इस मामले में ज्योंति सिंह पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ज्योति सिहं पर ये प्राथमिकी निर्वाची पदाधिकारी काराकाट सह एसडीएम प्रभात कुमार ने दर्ज कराई है. ये जानकारी एसडीपीओ बिक्रमगंज द्वारा एक प्रेस नोट में दी है.

ज्योति सिंह पर किस मामले में हुई कार्रवाई?

एसडीएम प्रभात कुमार के अनुसार, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह मतदान से एक दिन पहले 10 नवंबर की रात बिक्रमगंज के एक होटल में अपने समर्थकों के साथ ठहरी हुई थीं. एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम ने होटल पर छापा मारा. निरीक्षण के दौरान ज्योति सिंह और उनके 15-18 समर्थक चुनाव दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाए गए.

---विज्ञापन---

बता दें कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार और संबंधित गतिविधियां बंद हो जानी चाहिए. साथ ही, प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद बाहरी प्रचारकों को निर्वाचन क्षेत्र में रहने की अनुमति नहीं होती है. 

एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि काराकाट विधानसभा चुनाव प्रचार 9 नवंबर को शाम 5 बजे समाप्त हो गया था. होटल खाली करने के निर्देश के बावजूद, ज्योति सिंह और उनके समर्थक होटल में ही रुके रहे. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उनके दो वाहनों के परमिट समाप्त हो चुके थे, जबकि तीसरा वाहन अनधिकृत था.

---विज्ञापन---

ज्योति सिंह ने लगाए थे कई आरोप

बता दें कि ज्योति सिंह ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार से बिना महिला कॉन्स्टेबल के छापेमारी पर सवाल उठा रही थीं. ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि मुझे राजनीतिक रूप से परेशान करने के लिए प्रशासन द्वारा षड्यंत्र के तहत होटल में बिना किसी महिला फोर्स के छापेमारी की गई. ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि घंटों उन्हें परेशान किया गया.

होटल के रजिस्टर में दर्ज नहीं थे कई लोगों के नाम

मिली जानकारी के अनुसार, होटल के रजिस्टर में भी कमरों में ठहरे कई लोगों के नाम दर्ज नहीं थे. हालांकि, ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि ‘उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.’

देर रात हुई छापेमारी के पीछे के मकसद पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को चार घंटे तक परेशान किया. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. यह मुझे निशाना बनाने की साजिश है.’ 

First published on: Nov 13, 2025 04:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.