गयाजी के शुभम कुमार ने JEE Main 2026 में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर बने बिहार टॉपर

गयाजी के शुभम कुमार ने JEE Main 2026 में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर बिहार टॉपर और ऑल इंडिया तीसरा स्थान प्राप्त किया.
साधारण परिवार से आने वाले शुभम की सफलता मेहनत, अनुशासन और पारिवारिक सहयोग की प्रेरक मिसाल बनी है. अमिताभ ओझा की रिपोर्ट

गयाजी के शुभम कुमार ने JEE Main 2026 में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर बने बिहार टॉपर
विज्ञापन

इंजीनयरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के घोषित परिणाम में बिहार के गयाजी शहर के नादरगंज ब्राह्मणी घाट निवासी शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. इस असाधारण उपलब्धि के साथ शुभम बिहार स्टेट टॉपर बने हैं, वहीं ऑल इंडिया रैंकिंग में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है.

साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले शुभम की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. शुभम की उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा गया जिला गौरवान्वित है.

Advertisment

शुभम कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गयाजी शहर से ही हुई. उन्होंने नाजरथ एकेडमी स्कूल से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि बारहवीं की पढ़ाई ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल से पूरी की. 12वीं के बाद वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा चले गए, जहां लगभग एक वर्ष तक कड़ी मेहनत और अनुशासित दिनचर्या के साथ तैयारी की.

शुभम बताते हैं कि वे रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे और कठिन विषयों पर विशेष फोकस रखते थे. नियमित अभ्यास और आत्ममूल्यांकन को वे अपनी सफलता का मूल मंत्र मानते हैं.
परिवार का पूरा सहयोग

शुभम के पिता शिवकुमार गयाजी के रमना रोड में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि माता कंचन देवी गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा शुभम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. शुभम के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं.

विज्ञापन

शुभम की बहन वर्तमान में IIT Patna में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा हैं. बहन की मेहनत और सफलता से प्रेरित होकर ही शुभम ने JEE में टॉप करने का लक्ष्य तय किया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग, बहन की प्रेरणा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया.

इस वर्ष JEE Main Session-1 में कुल 13,04,653 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से मात्र 12 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ. इन्हीं चुनिंदा छात्रों में शुभम कुमार भी शामिल हैं. बिहार टॉपर बनने के साथ-साथ टॉप-10 ऑल इंडिया सूची में जगह बनाकर शुभम लगातार चर्चा में बने हुए हैं.

विज्ञापन

वहीं आज बिहार टॉपर शुभम के इस सफलता के बाद गयाजी में ब्रिटिश स्कूल गुरुकुल में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. शिक्षकों ने सम्मानित किया.

वहीं ब्रिटिश स्कूल गुरुकुल से डायरेक्टर भीम राज प्रसाद ने कहा कि शुभम की यह सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा शुभम की बहन ने भी इसी ब्रिटिश स्कूल गुरुकुल से जेईई एडवांस में सफलता हासिल की थी. इसके बाद आज भी लगभग यहां से 50 बच्चे ने अच्छे परफॉर्मेंस लाएं और बिहार का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ