Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर तेजस्वी यादव को क्या नसीहत दी?

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरजेडी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सही से सीट बंटवारा हुआ तो इस बार हम 50 सीटें जीतेंगे। पिछली बार हम सिर्फ 12000 वोटों से पिछड़ गए थे।

Bihar Elections Seat Sharing

Bihar Elections Seat Sharing

विज्ञापन

Bihar Elections Seat Sharing: बिहार में इस साल अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। आरजेडी के तेजस्वी यादव पूरे प्रदेश में यात्रा निकाल रहे हैं तो वहीं नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के जरिए खोई हुई जमीन पाने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस ने जय भीम, जय संविधान अभियान के जरिए अपने लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरजेडी और महागठबंधन के सहयोगियों को सीट बंटवारे को लेकर बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अगर सीटों का बंटवारा सही से हुआ तो कांग्रेस अगले चुनाव में 40-50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पटना के सदाकत आश्रम में नए प्रभारी अलावरु कृष्णा के स्वागत समारोह में अखिलेश सिंह ने कहा कि हम सहयोगियों से अपील करते हैं कि सीटों का बंटवारा सही से किया जाए। हम सभी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे इस बार जीत हमारी ही होगी।

विज्ञापन

अखिलेश सिंह ने आगे कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस महज 12 हजार वोटों से पिछड़ गई थी। ऐसे में अगर इस बार सही सीट बंटवारा हुआ तो महागठबंधन की सरकार बननी तय है। उन्होंने आगे कहा कि RJD समेत सभी सहयोगी दलों को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

आरजेडी-वामदलों में हलचल तेज

बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने नए प्रदेश प्रभारी से संगठन में बदलाव और मजबूती की अपील की। उन्होंने कहा कि आपने जिस तरह से गुजरात में काम किया है, उसी तरह से बिहार में भी काम करें। हम आपके साथ खड़े रहेंगे। अखिलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। कांग्रेस के इस बयान के बाद आरजेडी और वामदलों में हलचल तेज हो गई। अब देखना यह है कि आरजेडी और उनके सहयोगी दल कांग्रेस की इस नसीहत पर क्या प्रतिक्रिया देंगे?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ