Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

‘टेंशन में बढ़ा रहे पेंशन, ये नकलची लोग हैं’, वृद्ध-दिव्यांग पेंशन की बढ़ोतरी पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

बिहार की राजनीति में पेंशन के मुद्दे पर तेज घमासान छिड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वृद्ध और दिव्यांग पेंशन में हुई बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह योजना उनकी थी और मौजूदा सरकार सिर्फ नकल कर रही है। इसके साथ पीएम मोदी की रैली पर होने वाले खर्च को लेकर भी सवाल उठाया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 21, 2025 16:47
Tejaswai Yadav_
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

बिहार की राजनीति में एक बार फिर पेंशन के मुद्दे पर घमासान मच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वृद्धा और दिव्यांग पेंशन में की गई बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि यह योजना हमारी थी, हमारी घोषणाओं की नकल की जा रही है।

सरकार द्वारा वृद्धा और दिव्यांग पेंशन में की गई बढ़ोतरी पर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और लिखा, “महागठबंधन सरकार आ रही है, इससे हो रही Tension, इसलिए NDA के नकलची हमारी घोषणाओं की नकल कर बढ़ा रहे Pension! हमने 7 महीने पहले इसकी घोषणा की, सरकार से लगातार मांग की, बजट में भी हमारी घोषणाओं को सम्मिलित करने और अलग से प्रावधान करने की मांग की थी।”

---विज्ञापन---

‘टेंशन में सरकार ने बढ़ाई पेंशन’

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि उनका यह वादा पहले से था और मौजूदा सरकार ने केवल उसकी नकल की है। उन्होंने 16 दिसंबर 2024 के वीडियो का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने पहले ही इस बात की आशंका जताई थी कि उनकी योजनाओं की नकल की जाएगी। साथ ही 6 दिसंबर 2024 और 2 मार्च 2025 के वीडियो में उन्होंने पेंशन बढ़ाने की घोषणा की थी।

तेजस्वी ने कहा कि दिव्यांग और बुज़ुर्गों के लिए पेंशन ₹1500 करने का वादा महागठबंधन की तरफ से पहले ही किया गया था। उन्होंने टिप्पणी की, “आज जो पेंशन बढ़ा है, वह सरकार की टेंशन का नतीजा है। महागठबंधन की वापसी तय है।”

---विज्ञापन---


तेजस्वी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी एक पोस्ट का ज़िक्र भी किया, जिसमें उन्होंने बजट से पहले ही “पेंशन” और “माई बहन मां योजना” को शामिल करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि नीतीश कुमार की सरकार केवल नकल कर रही है, उनके पास अपना कोई विजन नहीं है।

“थक चुके हैं नीतीश कुमार”

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वे अब पूरी तरह थक चुके हैं और अचेत स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, “अब बिहार को नौजवान नेतृत्व की जरूरत है। मेरे पास विजन है। डिप्टी सीएम के पास केवल मुझे गाली देने का समय है, काम करने की सोच नहीं।”

पीएम मोदी की यात्रा पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की एक यात्रा पर बिहार सरकार लगभग ₹100 करोड़ रुपये खर्च करती है। आम जनता के पैसों से रैली की जाती है और जनता की जेब काटी जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को “पॉकेटमार” कहे जाने पर सफाई दी और कहा, “जो जनता की जेब से पैसा निकालेगा, उसे पॉकेटमार ही कहेंगे, मददगार नहीं।”

 

First published on: Jun 21, 2025 04:30 PM

संबंधित खबरें