लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में पार्टी के कार्यालय में जमकर रंग गुलाल उड़ाए। वे होली मिलन समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले। चिराग पासवान ने कहा कि इस साल नवंबर में भी होली मनाएंगे। ये बोलते ही उनके पैर में चोट लग गई और वे जख्मी हो गए।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 14 मार्च को मनाए जाने वाले होली के त्योहार से पहले अपनी मां रीना पासवान और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पटना में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने होली खेली और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगली होली नवंबर में मनाएंगे।
यह भी पढ़ें : चिराग पासवान का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, बोले- ऐसी बातें उनको शोभा नहीं देती
नवंबर में मनाएंगे बड़ी होली : चिराग पासवान
चिराग पासवान ने कहा कि इस बार होली के रंग बिहार में नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। यह खुशियों के रंगों की शुरुआत है। इस बार असली होली नवंबर में मनाएंगे, जब एनडीए भारी जीत दर्ज करेगी और बिहार में एक बार फिर पीएम मोदी के विचार की सरकार बनेगी। तब बिहार में और भी बड़ी होली मनाई जाएगी।
केंद्रीय मंत्री के पैर में लगी चोट
चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद जमकर रंग गुलाल उड़ाए। इस दौरान उनके दाएं पैर में चोट लग गई और वे घायल हो गए। इसके बाद चिराग पासवान कार्यालय के अंदर चले गए।
यह भी पढ़ें : Manthan 2025: पहले दिल्ली, फिर बिहार; चिराग पासवान कितने तैयार? देखें Exclusive इंटरव्यू
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines