Live Updates
Chanpatia Election Result 2025: चनपटिया में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है
बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट पर एक बार फिर बड़ा उलटफेर हो गया है. कांग्रेस के अभिषेक रंजन 5000 से ज्यादा वोटों पिछड़ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के उमाकांत 5547 वोटों से आगे हैं. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के त्रिपुरारी कुमार तिवारी हैं.
Chanpatia Election Result 2025: चनपटिया सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है. कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने लीड ले ली है और दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उमाकांत आ गए हैं. दोनों की वोटों में 117 का अंतर है. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के त्रिपुरारी कुमार तिवारी हैं.
Chanpatia Election Result 2025: चनपटिया में बिहार के उमाकांत ने बनाई बढ़त
बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के अभिषेक रंजन पिछड़ गए हैं और दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी के उमाकांत पहले नंबर पर हैं और 1468 वोटों से आगे चल रहे हैं. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के त्रिपुरारी कुमार तिवारी हैं.
Chanpatia Election Result 2025: चनपटिया में कांग्रेस के अभिषेक रंजन आगे
बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने शुरुआती रुझानों में 2373 वोटों की बढ़त बनाई हुई है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के उमाकांत पीछे चल रहे हैं, तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के त्रिपुरारी कुमार तिवारी हैं.
Chanpatia Election Result 2025: चनपटिया में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे
बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से ईवीएम की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के अभिषेक रंजन आगे चल रहे हैं.
Chanpatia Election Result 2025 LIVE: चनपटिया में डाक मतपत्रों की गणना जारी
बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना हुई और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं. डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीनें खुलेंगी और वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. सुबह 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Chanpatia Election Result 2025 LIVE: मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे
बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट पर आज मतगणना होगी, जो सुबह ठीक 8 बजे शुरू हो जाएगी. पहले चरण में डाक मतपत्र गिने जाएंगे और उसके बाद साढ़े 8 बजे EVM मशीनें खुलेंगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Chanpatia Election Result 2025 : बिहार की चनपटिया सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. वहीं, इस सीट से कांग्रेस के अभिषेक रंजन 602 से जीत हासिल कर ली है. वहीं, भाजपा के उम्मीदवार उमाकांत सिंह चुनाव हार चुके हैं.
बता दें कि चनपटिया सीट बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की जनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है, जिस पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी. इस सीट पर कांग्रेस के अभिषेक रंजन और BJP के उमाकांत सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है, जो साल 2020 में भी यहां से चुनाव जीतकर विधायक बने थे.
यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…
निर्दलीय भी दे रहा है टक्कर
बता दें कि चनपटिया विधानसभा सीट से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है, क्योंकि BJP और कांग्रेस के उम्मीदवारों को प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के यूट्यूबर मनीष कश्यप टक्कर दे रहे हैं. वहीं मोहम्मद शोएब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और लोकतांत्रिक जनस्वराज पार्टी के बिपिन नाथ तिवारी भी सभी को टक्कर दे रहे हैं. इस सीट से 2 नामांकन रद्द हुए हैं और 2 नामांकन वापस लिए गए हैं, वहीं कुल 5 उम्मीदवार चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं.
पिछले 2 चुनाव के आंकड़े
बता दें कि 1957 में गठन के बाद चनपटिया विधानसभा सीट पर 16 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. 1957 से 1972 के बीच 4 बार इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा हुआ. फिर यह सीट वाम दल CPI का गढ़ बनी और पार्टी ने 1980, 1985 और 1995 का विधानसभा चुनाव जीता. 1972 का चुनाव समाजवादी दल ने, 1977 का चुनाव जनता पार्टी ने और 1990 का चुनाव जनता दल ने जीता. 2000 के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट को अपना गढ़ बना लिया.
2020 में कितने वोट मिले थे?
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| उमाकांत सिंह | BJP | 83828 |
| अभिषेक रंजन | कांग्रेस | 70359 |
2000 से BJP का गढ़ है सीट
साल 2000 से अब तक BJP इस सीट को 6 बार जीत चुकी है. कृष्ण कुमार मिश्रा, सतीश चंद्र दुबे, चंद्र मोहन राय, प्रकाश राय और उमाकांत विधायक बन चुके हैं. साल 2020 के चुनाव में उमाकांत सिंह ने कांग्रेस के अभिषेक रंजन को हराया था और हार-जीत का अंतर 13469 वोटों का था. उमांकात को 83828 और अभिषेक रंजन को 70359 वोट मिले थे. वहीं साल 2015 में BJP के प्रकाश राय को 61304 और JDU के एनएन शाही को 60840 वोट मिले थे. मार्जिन सिर्फ 464 वोटों का था.
2015 में कितने वोट मिले थे?
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| प्रकाश राय | BJP | 60304 |
| एनएन शाही | JDU | 60840 |
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
10 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines