---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार का अरबपति प्लंबर, बैंक अकाउंट में जमा हुए 294.80 करोड़ रुपये; कहां से आए इतने पैसे?

4 जून को सुबह मोबाइल पर खाते की जांच करने पर स्क्रीन पर ₹94 करोड़ दिखे, जिसे तकनीकी खराबी समझकर विकास साइबर कैफे गए. वहां फिंगरप्रिंट से लॉग इन करने पर बैलेंस ₹294.80 करोड़ दिखा, जिसके बाद उन्हें घबराहट हुई और उन्होंने कोई लेन-देन नहीं किया.

---विज्ञापन---

क्या हो अगर एक सुबह आप सोकर उठें और अचानक आपके मोबाइल पर एक मैसेज का नोटिफिकेशन दिखे, जिसमें बैंक खाते में अरबों रुपये जमा होने की डिटेल्स दर्ज हो. जी हां, ऐसा होना किसी सपने से कम नहीं, लेकिन बिहार के बोधगया स्थित मस्तपुरा गांव में रहने वाले विकास कुमार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. 4 जून की सुबह जब वो उठे तो देखा कि उनके Jio Payments बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपये आ गए हैं.

यह भी पढ़ें: इंसानों के हाथ से निकल जाएगा AI का रिमोट कंट्रोल! इससे क्यों डर रहे वैज्ञानिक?

---विज्ञापन---

10-12 हजार रुपये है विकास की कमाई

पेशे से प्लंबर विकास की कमाई इतनी नहीं है कि वो अपने पूरे करियर में इतने पैसे कमा पाएं. 10 से 12 हजार रुपये हर महीने कमाने वाले विकास के बैंक खाते में पहले 94 करोड़ रुपये दिखाई दिए और फिर शाम तक वही धनराशि बढ़कर 294.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. विकास ने बताया कि उनके खाते में पहले मात्र ₹1,300 थे, जिनमें से उन्होंने ₹1,200 ट्रांसफर कर दिए थे और बैंक में सिर्फ ₹100 रुपये ही बचे थे.

यह भी पढ़ें: क्या CJP के तीनों प्रवक्ताओं को सैलरी देंगे अभिजीत दीपके? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

---विज्ञापन---

बैंक खाते में कहां से आए 294.80 करोड़ रुपये?

4 जून को सुबह मोबाइल पर खाते की जांच करने पर स्क्रीन पर ₹94 करोड़ दिखे, जिसे तकनीकी खराबी समझकर विकास साइबर कैफे गए. वहां फिंगरप्रिंट से लॉग इन करने पर बैलेंस ₹294.80 करोड़ दिखा, जिसके बाद उन्हें घबराहट हुई और उन्होंने कोई लेन-देन नहीं किया. इस खबर के फैलते ही लोग विकास के घर पर जमा होने लगे और कुछ ने यह भी पूछना शुरू कर दिया कि किस तरह इतने धनराशि वाले खाते हासिल किए जा सकते हैं. पुलिस अब हर एंगल से इस मामले की जांच में जुट गई है.

First published on: Jun 05, 2026 05:42 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला ने India.com (ZEE Media), 'नवोदय टाइम्स' (पंजाब केसरी ग्रुप), 'ओपेरा न्यूज' और 'वनइंडिया' (डेली हंट) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करके अपनी व्यापक पत्रकारिता क्षमता का परिचय दिया। उनकी विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी अनुभव है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola