Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिसके बाद पहाड़ी और मैदानी इलाकों के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, धीमी गति से चल रही हवाओं की गति में जितनी तेजी आएगी तो राज्य का मौसम भी उतनी ही तेजी के साथ बदल जाएगा। जिसके बाद बिहार के कई इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में 14 नवंबर से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में हवा का रुख बदल रहा है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह भी बिहार के कई इलाकों में घने कोहरा देखने को मिला। हालांकि अभी भी कई इलाकों में मौसम शुष्क ही बना हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों के लिए राज्य में बारिश की संभावना जताई। मौसम विभाग ने 11 से 18 नवंबर तक बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में ठंड का अहसास! 12 जिलों के तापमान में गिरावट, पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
कहां पर कितना रहा तापमान?
बिहार में अधिकतम तापमान में सबसे ऊपर जीरादेई (सिवान) का नाम रहा। जहां पर तापमान 32.2 °C दर्ज किया गया। इसके अलावा मधेपुरा 29.4(-0.5), गोपालगंज 30.4(-0.4), मोतिहारी 30(-0.4), जिरादेई 32.2(0.6), मुजफ्फरपुर 28.8(0), पुपारी 29.7(-0.1), फारबिसगंज 29.4(-1.8), मधुबनी 31.3(1.5), सुपौल 29.1(1.6), अररिया 29.5(0), मधेपुरा 29.4(-0.5), दरभंगा 29.4(-2.1), छपरा 32(0.8), वैशाली 30.9(0.5), पूसा 30(0.2), बक्सर 31.8(0.7), भोजपुर 31.3(0.1), अगवानपुर 29.5(-0.5), बेगुसराय 31.2(0.2) और पटना में 30.6(0.1) तापमान दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
15 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines