Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार के 16 जिलों में आंधी-पानी और बिजली गिरने का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

बिहार में पिछले 3-4 दिनों से लगातार बारिश और बिजली गिर रही है। मौसम विभाग ने 1 मई को बिहार के 16 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 1, 2025 08:18
Bihar Weather Today (4)

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम अपने एक ही करवट पर है। राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कुछ जिलों को मई महीने के पहले दिन बारिश से राहत मिलेगी। लेकिन मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। IMD ने बताया कि बिहार में मौसम का यह मिजाज अगले 3-4 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मई को बिहार के 16 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। IMD की तरफ से बिहार के सिवान और सारण जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही IMD ने बताया कि इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार के गोपालगंज, सिवान, सारण, शेखपुरा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, गया, लखीसराय, जमुई, नालंदा और नवादा जिले में मेघ गर्जन, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

यह भी पढ़ें: गुजरात के 4 जिलों में तेज हवाओं के बीच लू का अलर्ट, IMD ने बताया लेटेस्ट अपडेट

जिलों का तापमान

पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद जिले में तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई जिले में तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में तापमान 36-38 डिग्री के बीच रहने वाला है।

First published on: May 01, 2025 08:18 AM

संबंधित खबरें