Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार में बारिश की दस्तक, 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

पिछले कुछ दिनों से बिहार में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, बीते दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई, यह बदलाव बारिश के बाद देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Mar 17, 2025 07:33
Bihar weather Latest Update

Bihar Weather Update: देश में एक तरफ जहां होली के बाद बारिश से मौसम में नर्मी देखने को मिली, तो दूसरी तरफ बिहार का तापमान इस महीने लगातार बढ़ा है। लेकिन एक बार फिर से बिहार का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम में बदलाव सुबह से ही देखने को मिलेगा। आज दिन में सूरज की गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। पढ़िए आज बिहार के किन जिलों में बारिश क अलर्ट जारी किया गया है?

आज कैसा रहेगा मौसम?

देसभर में मौसम बदल रहा है, पहाड़ी इलाकों में बारिश बर्फबारी और कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज बिहार के औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागतपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। बीते दिन बांका में सर्वाधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिहार में कब से बदलेगा मौसम? 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अपडेट दिया है। जिसमें बताया गया कि बिहार के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश भी रिकॉर्ड की गई। आने वाले दिनों में राज्य का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से एक्टिव होगा, जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा। इसका असर 21 और 22 मार्च को बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार पर पड़ सकता है, जिसके चलते कई जिलों में हल्की बारिश होनी की संभावना है।

सतर्क और सावधान रहने की सलाह

मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों के लिए सलाह भी जारी की है। जिसमें जनता से आग्रह किया गया है कि वह सतर्क और सावधान रहें। अगर आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में चले जाएं। इस दौरान ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, जब तक मौसम सामान्य न हो जाए तब तक किसानों को अपने खेतों में न जाने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें: आज ही के दिन ताइवान में आया था 6.8 तीव्रता वाला भूकंप, 119 साल बाद भी नहीं भरे घाव

First published on: Mar 17, 2025 07:33 AM

संबंधित खबरें