---विज्ञापन---

बिहार में 17 लोगों से भरी नाव डूबी, 6 श्रद्धालु हुए लापता, गंगा दशहरे पर स्नान करने जा रहे थे

Boat Drowned Into River: गंगा दशहरे पर लोग स्नान करने के लिए जा रहे थे, लेकिन नदी के तेज बहाव से नाव पलट गई। हालांकि कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए, लेकिन कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

---विज्ञापन---

सौरव कुमार, पटना

Bihar River Boat Drowning Accident: बिहार में आज बड़ा हादसा हुआ है। पटना जिले में बाढ़ से सटे इलाके में उमानाथ घाट पर 17 लोगों से भरी नाव डूब गई है। नाव में सवार लोग गंगा दशहरे के मौके पर स्नान करने के लिए जा रहे थे, लेकिन बाढ़ वाले पानी के बहाव में फंस कर हादसे का शिकार हो गए। 11 श्रद्धालु तैरकर बाहर आ गए, लेकिन 6 श्रद्धालु लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग नदी पर जुट गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बचाव अभियान चलाने के लिए गोताखोरों को बुलाया, जो नदी में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। हादसे की खबर मिलते लापता लोगों के परिजनों में भी हड़कंप मच गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Jun 16, 2024 11:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola