Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Bihar News: वैशाली में खौफनाक वारदात; पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या के बाद शख्स ने डाला एसिड, आरोपी फरार

हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्टः बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों में अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने एसिड डालकर शव को जलाने की कोशिश की। जंगल में जले हुए शवों को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Apr 9, 2023 13:06
Bihar News

हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्टः बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों में अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने एसिड डालकर शव को जलाने की कोशिश की। जंगल में जले हुए शवों को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका की मां ने लगाए ये आरोप

जानकारी के अनुसार घटना वैशाली के महुआ की है। महिला की पहचान महुआ की रहने वाली चंचल और उसके मासूम बेटे के तौर पर हुई। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने आशिकी के चक्कर में पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है।

---विज्ञापन---

जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। जंदाहा थाने की पुलिस ने आशंका जताई कि शव को एसिड से जलाया गया है, दोनों शव की शिनाख्त में मुश्किल हुई तो पुलिस ने FSL टीम को बुलाया।

मामले की जांच जारी

जंदाहा थाने के SHO विश्वनाथ राम ने कहा कि दो शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। FSL टीम को बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि हत्या करने के बाद शव यहां डाले गए हैं। फिलहाल शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे गए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 09, 2023 01:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.