Sugarcane Farmer of Bihar: गन्ना उद्योग विभाग में मंगलवार को मंत्री ने ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल का शुभांरभ किया। साल 2025-26 में ‘गन्ना यंत्रिकरण योजना’ के शुरू करने के लिए कुल 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। बैठक में विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, ईखायुक्त अनिल कुमार झा, सुयंक्त निदेशक ईख विकास महेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह के साथ संजय कुमार, वरीय तकनीकी निदेशक एनआईसी पटना एवं अन्य पदाधिकारी और वैज्ञानिक भी शामिल रहे।
कम होगी खेती की लागत
इस योजना से गन्ना की खेती की लागत कम होगी और किसानों की शुद्ध आय में वृद्धि होने के साथ गन्ना के उत्पादन से गन्ना बीज का उपचार किया जा सकेगा। कृषि यंत्रों की मदद से वैज्ञानिकों द्वारा तय दूरी पर गन्ना बीज को खेत में लगाया जा सकता है। कीट व्याधि और खर पतवार के नियंत्रण के लिए आधुनिक यंत्र का उपयोग आवश्यक है। इस योजना में गन्ना की खेती में आधुनिक यंत्रों को बढ़ावा देने के लिए खेत की तैयारी से लेकर गन्ना के कटाई प्रबंधन तक के यंत्र पर सब्सिडि दी जाएगी।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के इच्छुक गन्ना किसान 13 अंकों के डीबीटी संख्या का उपयोग कर ऑनलाइन आवेदन विभागीय केन केयर पोर्टल https://ccs.bihar.gov.in या https://sugarcanemech.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। एक किसान को अधिकतम तीन कृषि यंत्र पर ही सब्सिडी मिल सकेगी। प्रत्येक यंत्र के लिए अलग-अलग यानि अधिकतम तीन आवेदन किया जा सकता है। व्यक्तिगत किसानों के लिए कुल 33 यंत्र सूची में शामिल किया गया है। ऑनलाईन लॉटरी में चयनित आवेदक स्वीकृति पत्र प्राप्ति के 14 दिनों के अंदर पोर्टल पर विक्रेता से अनुदान की राशि काटकर शेष राशि का ऑनलाईन माध्यम से भुगतान कर यंत्र खरीद सकेंगे।
खुलेगीं इथेनॉल की 9 फैक्ट्रियां
बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने हाल ही में घोषणा की थी कि राज्य में अगले साल तक में 9 इथेनॉल फैक्ट्रियां लगाईं जाएंगी। साथ ही मंत्री पासवान ने सभी चीनी मिलों को किसानों को भुगतान में देरी न करने की चेतावनी दी। राज्य में 99.8 प्रतिशत गन्ना भुगतान पहले ही पूरा हो चुका है।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
16 mins agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines