Bihar Latest News Woman Constable Shot Dead: बिहार की राजधानी पटना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला काॅन्स्टेबल की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को होटल के कमरे में सिंदूर बिखरा मिला। वहीं काॅन्स्टेबल के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ और उसके बाद पति ने पत्नी काॅन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी।
यह है मामला
होटल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को जहानाबाद के गजेंद्र यादव ने पटना में कमरा बुक करवाया था। शुक्रवार सुबह गजेंद्र यादव की काॅन्स्टेबल पत्नी शोभा कुमारी अरवल से मिलने होटल पहुंची। इसके बाद उसी कमरे में उसकी हत्या हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि काॅन्स्टेबल को करीब से गोली मारी गई है। काॅन्स्टेबल की अपने पति से झगड़े के सबूत भी हमने बरामद किए हैं। पुलिस ने कमरे से हत्या में प्रयुक्त की पिस्तौल भी बरामद की है।
पति की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल महिला काॅन्स्टेबल के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल फाॅरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी है। वहीं उधर पत्नी काॅस्टेबल की हत्या कर आरोपी पति फरार हो गया है। उसकी तलाश में फिलहाल पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं होटल स्टाफ ने बताया कि पत्नी के कमरे जाने के बाद 20 मिनट बाद उसका पति कमरे से बाहर निकला और बताया कि वह नाश्ता करके वापस लौट रहा है। लेकिन उसके बाद वह नहीं आया। इसके बाद जब वेटर कमरे के पास से गुजरा तो उसने देखा कि कमरे में फर्श पर महिला का शव पड़ा था। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
संबंधित खबरें
बिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
9 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
12 hrs ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
1 day agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
2 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
2 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
2 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
2 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
5 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines