टीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी? परेशान है बीसीसीआई और मैनेजमेंट

Team India: टीम इंडिया मौजूदा समय में वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा बैलेंस तलाश रही है. सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. आईपीएल 2026 के बाद से मैच विनर पांड्या अभी तक मैदान पर भी नहीं नजर आए हैं.

Hardik Pandya

Hardik Pandya की कब होगी टीम इंडिया में वापसी (Pic Credit- ANI)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम वाइट बॉल क्रिकेट में फिलहाल चैंपियन टीम की तरह नहीं खेल रही है. कुछ सीरीज में तो टीम इंडिया का प्रदर्शन वनडे और टी-20 फॉर्मेट में तो बहुत ही खराब रहा है. जिसके कारण ही भारतीय टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई भी बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है. इसके पीछे का एक कारण सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी भी रही है. पांड्या के नहीं होने से टीम इंडिया का बैलेंस भी खराब हो गया है. टीम इंडिया उनका रिप्लेसमेंट भी नहीं तलाश पा रही है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को नहीं मिल रहा है हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाजी हार्दिक पांड्या इंडिया ए के लिए मैदान पर खेलने वाले थे. लेकिन फिटनेस टेस्ट पास करते समय पांड्या को दोबारा इंजरी हो गई. जिसके कारण ही जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो उसमें हार्दिक पांड्या का नाम गायब दिखा. पांड्या फिलहाल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना समय बिता रहे हैं. जिससे वो दोबारा जल्द ही फिट हो सके और मैदान पर कमबैक करते हुए नजर आएं. 

विज्ञापन

पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया. रेड्डी अभी तक टी-20 और वनडे टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके हैं. खासकर गेंदबाजी में रेड्डी ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर पूरा भरोसा नहीं कर पा रहा है. शिवम दुबे के साथ ही यही समस्या नजर आ रही है. दुबे ने भी रेड्डी की तरह बल्लेबाजी तो अच्छी की है. लेकिन गेंदबाजी में अभी भी वो पार्ट टाइमर की तरह ही नजर आ रहे हैं. 

हार्दिक पांड्या की कब होगी टीम इंडिया में वापसी 

अब नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे के फेल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने इस जगह के लिए सूर्यांश शेडगे को मौका दिया. शेडगे भी टी-20 में बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके. हालांकि वो इंडिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन अभी तक टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं का भरोसा शेडगे नहीं जीत सके हैं. ऐसे में एक बार फिर से सभी की नजरें वापसी सुपरस्टार हार्दिक पांड्या की वापसी पर ही टिकी हुई है. 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में अपनी वापसी दिसंबर महीने में श्रीलंका के खिलाफ कर सकते है. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में पांड्या को मौका दे सकती है. हालांकि उसके लिए पांड्या को लगातार बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में समय बिताकर अपनी फिटनेस पर काम करना होगा. अगर भारतीय टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जीत दर्ज करनी है, तो पांड्या की मौजूदगी बहुत ही अहम है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ