'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत ने 9 मर्डर वाले कथित बयान पर दी सफाई

JDU विधायक अनंत सिंह ने 9 मर्डर वाले कथित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नीतीश कुमार और पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं. साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनकी नाराजगी केवल नीरज कुमार से है, किसी और से नहीं.

Anant Singh, JDU, Nitish Kumar, Neeraj Kumar, Bihar politics

JDU विधायक अनंत सिंह ने 9 मर्डर वाले कथित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. Credit: News24

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपने उस बयान पर बड़ा स्पष्टीकरण दिया है, जिसे लेकर बिहार के सियासी हलकों में हलचल मची हुई थी. अनंत सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि उनके कहे को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और राजनीतिक फायदे के लिए गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं. अनंत सिंह ने कहा, “कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर यह बात फैलाई जा रही है कि हमने नीतीश कुमार के साथ रहकर 9 मर्डर किए हैं. यह पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है. हमने असल में कुछ और कहा था, लेकिन मीडिया और विरोधियों द्वारा चलाया कुछ और जा रहा है.”

विज्ञापन

नीतीश कुमार और पार्टी के प्रति जताई निष्ठा

जेडीयू विधायक ने यह साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उनके मन में कोई संशय नहीं है. उन्होंने कहा कि वह पहले भी नीतीश कुमार के साथ थे, आज भी उनके साथ हैं और भविष्य में भी मजबूती से उनके साथ ही खड़े रहेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार बनाने के समय से लेकर अब तक वह लगातार अपनी पार्टी और अपने लोगों के हक में डटे रहे हैं.

विज्ञापन

‘विरोध सिर्फ नीरज कुमार से, पार्टी से नहीं’

हालांकि, जेडीयू नेता नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह ने अपना कड़ा रुख बरकरार रखा. उन्होंने दो टूक कहा कि उनका विरोध किसी और से या पूरी पार्टी से नहीं है, बल्कि उनकी नाराजगी सिर्फ और सिर्फ नीरज कुमार से है.

पार्टी बैठक का किया खुलासा

अनंत सिंह ने पार्टी की एक अंदरूनी बैठक का जिक्र करते हुए बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने बैठक में साफ कह दिया था कि उन्हें हवाई जहाज का टिकट दे दिया जाए, ताकि वे बाहर चले जाएं और चुनाव प्रचार का हिस्सा न बनें. हालांकि, पार्टी ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ