Bihar Govt Formation Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने के बाद बुधवार सुबह से पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी. बिहार में नई NDA सरकार के गठन को लेकर आज का दिन काफी खास रहा। जेडीयू के विधायल की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। उसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। दोनों बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री बनेंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। सम्राट चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने कुल 202 सीटें जीती थीं. वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आई थीं.
विधानसभा अध्यक्ष पद से लेकर पूरी सत्ता की तस्वीर आज साफ हो सकती है. पूरे राज्य की नजरें आज पटना की इन बैठकों पर टिकी हैं. दिनभर के सियासी घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के लिए पढ़ते रहिए पल-पल के अपडेट…