---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Elections 2025: मंच पर क्यों रो पड़ी बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पत्नी? बेटी को मिला है RJD से टिकट

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी ने लालगंज से बाहुबली की बेटी शिवानी शुक्ला को टिकट दिया है. उनके प्रचार के दौरान मुन्ना शुक्ला की पत्नी फूट-फूटकर रोने लगीं. बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं के नारे और समर्थन को देखकर अन्नु शुक्ला की आंखें भर आईं. उन्होंने लोगों से बेटी के लिए भावुक्तापूर्ण वोट मांगे.

---विज्ञापन---

Bihar Elections 2025: बिहार के वैशाली जिले में चुनाव प्रचार के दौरान मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला रो पड़ी. दरअसल, वे अपनी बेटी शिवानी के प्रचार के लिए लोगों के बीच गई थी. वहां जनता का समर्थन और उनकी बेटी के लिए लगाए जा रहे नारों को सुनकर वे भावुक हो गई. अन्नू शुक्ला ने भावुक्ता के साथ सभी लोगों से बेटी को समर्थन देने की अपील भी की. बता दें कि शिवानी शुक्ला को राजद ने लालगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है.

मंच पर फूट-फूटकर रोई मां

मुन्ना शुक्ला जो शिवानी शुक्ला के पिता है, वे पूर्व में बाहुबली रह चुके हैं. इस वक्त वे जेल में हैं. इसलिए, चुनाव प्रचार के लिए मुन्ना शुक्ला के जेल में होने का इमोशनल कार्ड भी खेला जा रहा है. कल शाम सभा के दौरान मुन्ना शुक्ला की पत्नी ने वोट मांगने के लिए बोलना शुरू किया तो वे अचानक मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं.

---विज्ञापन---

कार्यकर्ताओं के प्यार ने रुलाया

बताया जा रहा है कि अन्नू शुक्ला कार्यकर्ताओं के नारें सुनकर भावुक हो गई थी. इस वजह से वे रो पड़ी. हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने अन्नू शुक्ला का हौंसला बढ़ाया, ताकि वे थोड़ा शांत हो सके. अन्नू शुक्ला भगवानपुर अड्डा चौक पर कैंपेनिंग के लिए पहुंची थी. ‘मुन्ना शुक्ला जिंदाबाद’ के नारे सुनते ही अन्नू की आंखें भीग गई थी.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार यूपी को बना रही प्रॉसेसिंग हब, हर जिले में 1000 नई प्रॉसेसिंग यूनिट्स लगाने का लक्ष्य

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2025 04:36 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola