Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Bihar के उपमुख्यमंत्री का लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला, कहा-‘राजद कल्चर’ ने राज्य को किया बर्बाद

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों को अपनाने की बजाय कलंकित करने का काम किया है। पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 24, 2025 12:48

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज राष्ट्रीय जनता दल और उसके संस्थापक लालू प्रसाद यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों को अपनाने की बजाय लोकतंत्र और संविधान को कलंकित करने का काम किया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा लालू प्रसाद एक ऐसे शिष्य हैं, जिन्होंने जयप्रकाश नारायण के आदर्शों को न केवल त्यागा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को दागदार किया है।

कानून और लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब कोई सजायाफ्ता व्यक्ति किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। वह न सिर्फ कानून और लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन करता है, बल्कि आम लोगों के बीच गलत आदर्श भी पेश करता है। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राजद की राजनीतिक कल्चर ने बिहार को बर्बादी की राह पर धकेला है।

---विज्ञापन---

ये आने वाले समय में भी नहीं सुधरेंगे- उपमुख्यमंत्री 

इस संस्कृति में पलने वाले नेता भी लालू प्रसाद के दिखाए रास्ते पर चलने को तत्पर रहते हैं। ऐसे नेता कभी भी बिहार के हितैषी नहीं हो सकते हैं, बल्कि राज्य को लगातार नुकसान पहुंचाते रहे हैं। उन्होंने कहा ये लोग कल भी नहीं सुधरे थे। आज भी नहीं सुधरे हैं और आने वाले समय में भी नहीं सुधरेंगे।

ये भी पढ़ें-  बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप का बड़ा ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

First published on: Jun 24, 2025 12:48 PM

संबंधित खबरें