नर्स ने रेप की कोशिश पर डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काटा, बिहार के निजी अस्पताल में वारदात

Gangrape Attempt in Bihar: बिहार के एक निजी हाॅस्पिटल में डाॅक्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर नर्स के साथ गैंगरेप की कोशिश की। इस दौरान नर्स ने ब्लेड से डाॅक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने डाॅक्टर और उसके साथियों को अरेस्ट कर लिया है।

Gangrape attemp with nurse in bihar

Gangrape attemp with nurse in bihar

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में स्थित एक निजी हाॅस्पिटल में नर्स के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। नर्स का आरोप है कि डाॅक्टर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। नर्स ने अपने आपको बचाने के लिए सर्जिकल ब्लेड से डाॅक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद जैसे-तैसे नर्स हाॅस्पिटल से भाग गई। बाद में पीड़िता ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने नर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

मामले में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने नर्स सहित जख्मी डाॅक्टर और उनके साथियों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर पीड़िता ने आरोप लगाया कि डाॅक्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले हाॅस्पिटल में शराब पी। इसके बाद मेरे साथ जबरदस्ती शुरू कर दी।

पुलिस ने हाॅस्पिटल से बरामद किया ये सामान

घटना को लेकर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल, पीड़िता द्वारा प्रयुक्त ब्लेड, खून से सने कपड़े और तीन मोबाइल कब्जे में लिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ