प्रेमिका से ब्रेकअप हुआ तो फिल्मी स्टाइल में शराब लेकर थाने पहुंचा लड़का, दारोगा से कर डाली ये डिमांड

Bihar Patna News : बिहार की राजधानी पटना में प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद लड़का फिल्मी स्टाइल में थाने पहुंच गया और दारोगा से बड़ी डिमांड कर डाली। लड़के की बात सुनकर दारोगा भी हैरान हो गए।

Bihar Chinese nationals, bihar news, bihar police, bihar chinese nationals arrest, bihar police arrests china men, illegal china immigrants bihar

(File Photo)

Patna News : बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी में किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच झगड़ा हो गया। प्यार में दिल टूटने के बाद 17 वर्षीय लड़का हाथ में शराब की बोतल लेकर फिल्मी स्टाइल में थाने पहुंच गया और उसने रोते हुए दारोगा से कहा- साहब, मुझे गिरफ्तार कर लो, क्योंकि मेरे पास शराब की बोतल है। लड़के की यह बात सुनकर दारोगा चौंक गए। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही इलाके में रहते हैं। किसी बात को लेकर लड़का-लड़की के बीच विवाद हो गया और फिर दोनों में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद लड़के ने लड़की को डराने के लिए पुलिस के पास जाने की बात कही, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर लड़का हाथ में शराब की बोतल लेकर थाने पहुंचा।

विज्ञापन

प्रेमी ने रोते हुए पुलिसवालों से की ये मांग

नाबालिग प्रेमी ने रोते हुए पुलिसवालों से कहा कि उसके पास शराब की बोतल है, इसलिए उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दीजिए। इस पर पुलिसवालों में हड़कंप मच गया और उन्होंने लड़के की तलाशी ली तो उसके पास शराब की एक बोतल मिली, लेकिन उसने शराब नहीं पी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन

पुलिस मामले की कर रही जांच

विज्ञापन

बिहार में शराबबंदी होने के बाद भी लड़के को शराब कहां से मिली? इसे लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब शराब रखना, बेचना और पीना अपराध है तो उसने कहां से शराब की बोतल पाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ