Bihar: नालंदा में 5 घंटे रेस्क्यू के बाद 40 फीट गहरे बोरवेल से सुरक्षित निकाला बच्चा; खुशी से झूमे अधिकारी, Video

Bihar, Bihar News, Bihar Child Rescue, NDRF, Nalanda News, Bihar Hindi News

Bihar: बिहार के नालंदा जिले के एक गांव में 40 फीट गहरे बोरवेल में तीन साल के बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया है। बचाव टीमों ने बच्चे के अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद ये सफलता हासिल की है। कहा गया है कि बच्चा एकदम स्वस्थ्य है।

विज्ञापन

एनडीआरएफ के अधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि बच्चे को बचा लिया गया है और वह पूरी तरह से ठीक है। फिलहाल उसे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बच्चे को बचाने के लिए टीम को करीब 5 घंटे का समय लगा।

विज्ञापन

खेलते समय बोरवेल में गिरा था शिवम

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए 3 साल के बच्चे की पहचान शिवम कुमार के रूप में की गई है। अधिकारियों के अनुसार, एक किसान ने बोरवेल खोदा था और उसे खुला छोड़ दिया। इसके कारण ये हादसा हुआ। सामने आया है कि बच्चा बोरवेल के गड्ढे के पास खेल रहा था। इसी दौरान वो गड्ढे में गिर गया।

विज्ञापन

पाइप से गड्ढे में पहुंचाई ऑक्सीजन

जैसे ही ये बात बच्चे के माता-पिता और गांववालों को पता चली तो हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति की जटिलता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन में जेसीबी मशीनें भी बुलाई गईं। बचाव टीम ने पाइप के जरिए गड्ढे में ऑक्सीजन भी भेजी।

मध्य प्रदेश में दो बच्चों की गई जान

बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के कजरी बरखेड़ा गांव में 20 फुट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची का भी कई टीमों ने रेस्क्यू किया था, हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसी तरह 6 जून को मध्य प्रदेश के ही सीहोर जिले में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से ढाई साल की बच्ची की जान गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ