Bihar: पटना से राजगीर फोरलेन हाइवे बनेगा, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा

Patna To Rajgir Four Lane Highway: पटना से राजगीर तक वाहन चालकों को फोरलेन हाइवे की सुविधा जल्द मिलने वाली है।

Patna To Rajgir Four Lane Highway

Patna To Rajgir Four Lane Highway

विज्ञापन

Patna To Rajgir Four Lane Highway: बिहार की राजधानी पटना से ऐतिहासिक धार्मिक नगरी राजगीर तक सड़क मार्ग से आवागमन सुगम होने वाला है। पटना से नालंदा जिले के राजगीर के लिए नया फोरलेन हाइवे बनाया जाएगा।

सालेपुर से राजगीर तक अभी 2 लेन रोड है। इसे चौड़ा करने का काम जल्द ही शुरू होगा। रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट की ओर से जल्द ही इस काम का शिलान्यास होगा। नालंदा जिले में सालेपुर से राजगीर तक टू-लेन रोड को चौड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन

2 लेन से 4 लेन सड़क का निर्माण

बिहार राज्य पुल निर्माण लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि सालेपुर से राजगीर के लिए 2 लेन से 4 लेन सड़क का निर्माण होना है और इसका शिलान्यास जल्द ही होगा। निगम की ओर से सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा सड़क का निर्माण हो रहा है, जो 2 लेन का है।

सड़क का निर्माण नालंदा में कराया जा रहा है। यह मार्ग करौटा के पास एनएच-30 के 224 किमी पथांश पर जुड़ेगा। इस हाइवे के निर्माण पर 265 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास सितम्बर 2020 में किया था। इस रोड की शुरुआत स्टेट हाइवे संख्या-78 के जंक्शन सालेपुर से शुरू होकर करौटा तक जाती है, जहां ये NH-31 के 224वें किमी पथांश पर जुड़ती है। यह रास्ता सालेपुर, भेरिया, नरसंडा, उत्तरा, तेलमर होते हुए करौटा तक जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ