हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

और जब बुझाने वालों ने ही लगा दी 'आग', तिरंगे के नीचे अश्लील गीत पर जमकर लगाए ठुमके

विज्ञापन
Firemen dance on obscene song under tricolor

Bhojpuri Objectionable Song Video Viral : बिहार के बक्सर जिले में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों द्वारा भोजपुरी के अश्लील गीत पर जमकर ठुमके लगाने का मामला सामने आया है। अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस महकमे की किरकिरी हो रही है। वहीं, बक्सर में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

इसके बाद अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए फायर ब्रिगेड के पुलसिकर्मी वीडियो लीक करने वाले की तलाश में जुटे हैं। इस बाबत फायर ब्रिगेड प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

गौरतलब है कि जहां 15 अगस्त (मंगलवार) को पूरा देश आजादी की 77 वीं वर्षगांठ मना रहा था, वहीं बक्सर में फायर ब्रिगेड के पुलिसकर्मी अपने वर्दी को दागदार करते हुए तिरंगे के नीचे खड़े होकर अश्लील भोजपुरी गीत पर वर्दी में डांस कर रहे थे। वहीं, वायरल हो रहे इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। अब फायर ब्रिगेड के पुलिसकर्मी उस व्यक्ति की युद्धस्तर पर तलाश कर रहे हैं, जिसने इस वीडियो को शेयर किया है।

किस तरह का है वीडियो?

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट के समीप स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के परिसर में तिरंगे के नीचे खड़े होकर वर्दी पहने महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भोजपुरी के किसी अश्लील गीत पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

जांच टीम गठित

वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर फायर ब्रिगेड प्रभारी सत्यदेव कुमार ने बताया कि इस तरह के वीडियो की सूचना हमें भी मिली है, लेकिन हमने अभी देखा नहीं है। सभी नव नियुक्त पुलिसकर्मी अभी 25 दिन पहले ही यहां ट्रेनिंग के लिए आए हुए हैं। मामले की गम्भीरता से जांच कर रहा हूं, इस तरह की हरकत को बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें