---विज्ञापन---

कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में ड्रामा; JDU के गोपाल मंडल ने गांधी-कुशवाहा को हड़काया, नीतीश को नकारा

Bharat Ratna Karpoori Thakur Birth Anniversary: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के 100वें जयंती समारोह में जमकर ड्रामा हुआ। CM नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन गोपाल मंडल नहीं माने।

---विज्ञापन---

Bharat Ratna Karpoori Thakur Birth Anniversary Programme: बिहार के पटना जिले के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आज जनता दल के कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में मंच पर दिलचस्प ड्रामा हुआ। JDU के बाहुबली विधायक गोपाल मंडल ने जबरदस्ती भाषण दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास दूत माने जाने वाले संजय गांधी उन्हें रोकने आये तो गोपाल मंडल ने उन्हें झटक दिया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को हड़काया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

गोपाल मंडल के तेवर बगावती दिखे

मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने पर गोपाल मंडल के तेवर बगावती दिखे। JDU नेता उन्हें रोकते रह गये, लेकिन गोपाल मंडल नहीं रूके। उन्होंने कहा कि 5 हजार आदमी लेकर आए हैं, हमको कौन रोकेगा। गोपाल मंडल ने मंच से ऐलान कर दिया कि उनका कोई लीडर नहीं है।

नीतीश भी लीडर नहीं है। गोपाल मंडल ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि हम लोगों का कोई लीडर नहीं है। सब मनमानी करता है। बिहार के कोने-कोने में जाएंगे और ऐसे हालात बना देंगे कि 40 सीटों पर हमारा कब्जा हो जाएगा।

---विज्ञापन---

मैसेज लिखकर दिया, फिर भी नहीं माने

कर्पूरी जयंती में गोपाल मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन करके बहुत गलत काम किया है। इस दौरान पार्टी के नेता उन्हें रोकते रहे, लेकिन गोपाल मंडल नहीं रुके।

---विज्ञापन---

पार्टी के नेताओं ने फिर मैसेज लिख कर उनके सामने रखा। उसमें लिखा था कि कृप्या भाषण बंद करिए, लेकिन गोपाल मंडल नहीं रुके। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उन्हें रोकने आए, लेकिन गोपाल मंडल ने भरी सभा में उन्हें फिर हड़काया।

---विज्ञापन---

गोपाल मंडल ने कहा कि हमको समझाइए मत। ऐसे ही नहीं 5 हजार आदमी साथ लेकर आए हैं। JDU के प्रदेश अध्यक्ष को चुपचाप पीछे हो जाना पड़ा। गोपाल मंडल अपनी मर्जी से बोलते रहे और तभी चुप हुए, जब अपनी मर्जी हुई।

First published on: Jan 24, 2024 04:45 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola