हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Benipur Election Result 2025: बेनीपुर से जीते JDU के बिनय कुमार चौधरी, कांग्रेस को 13576 वोटों से पछाड़ा

Benipur Election Result 2025: बेनीपुर विधानसभा सीट बिहार के दरभंगा जिले में आती है. इस सीट पर 2,83,444 वोटर्स हैं. इस सीट पर पिछली दो बार से जेडीयू का दबदबा कायम है और इस साल भी जीत जेडीयू की ही हुई है.

विज्ञापन
बिनय कुमार चौधरी बनेंगे विधायक.

Live Updates

18:29 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025 LIVE Updates

83781 वोटों के साथ जेडीयू के बिनय कुमार चौधरी ने जीत हासिल की है. दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी रहे जिन्हें 70205 वोट मिले और तीसरे स्थान पर इंडिपेंडेंट के चुन चुन झा रहे.

14:35 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025 LIVE Updates

बिनय कुमार चौधरी 31305 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं. उनके पीछें हैं 24902 वोटों के साथ मिथिलेश कुमार चौधरी.

12:37 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025 LIVE Updates

बेनीपुर की कुर्सी के लिए जनता दल युनाइटेड और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. जेडीयू के हिस्से अबतक 19009 वोट आए हैं और कांग्रेस 15873 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है.

11:42 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025 LIVE Update

चौथे राउंड की गिनती के बाद जनता दल युनाइटेड के बिनय कुमार चौधरी 12687 वोटों के साथ सबसे आगे हैं.

10:49 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025 LIVE Update

10284 वोटों के साथ सबसे आगे हैं जनता दल युनाइटेड के बिनय कुमार चौधरी और दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी 8207 वोटों के साथ कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

09:51 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025 LIVE Update

जनता दल युनाइटेड के बिनय कुमार चौधरी 2895 वोटों के साथ आगे.

08:24 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025 LIVE Update

बेनीपुर में शुरू हुई वोटों की गिनती.

07:46 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025 LIVE Update

बेनीपुर में पहले चरण के मतदान 6 नवंबर को हो चुके हैं. जल्दी ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.

07:20 (IST) 14 Nov 2025

Benipur Election Result 2025 LIVE

बिहार की बेनीपुर सीट पर पिछले 2 बार से जेडीयू का दबदबा देखने के लिए मिला है. यहां 2015 और 2020 में हुए चुनावों में जेडीयू ने जीत दर्ज की थी.

Benipur Election Result 2025: बेनीपुर विधानसभा सीट बिहार के दरभंगा जिले और दरभंगा लोकसभा के अंतर्गत आती है, जो कि राज्य की अहम सीटों में से एक है. आज बिहार चुनाव 2025 के नतीजों का दिन है. राज्य की 243 सीटों की किस्मत का फैसला हो चुका है. इस सीट पर पिछले दो बार से जेडीयू का दबदबा देखने के लिए मिला है. 2015 और 2020 के चुनाव में जेडीयू ने जीत दर्ज की थी और इस साल भी जेडीयू की जीत हुई है.

साल 2015 में जेडीयू ने बेनीपुर विधानसभा सीट पर सुनील कुमार चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा था, जो चुनाव जीतकर यहां से विधायक बने थे. लेकिन, 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने उन्हें टिकट ना देकर बिनय कुमार चौधरी को दिया था. उन्होंने 6590 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. समय के साथ ही जेडीयू ने इस सीट पर मजबूत पकड़ बना ली है. इस सीट पर जेडीयू में कड़ी टक्कर कांग्रेस और आरजेडी से रही है.

बेनीपुर विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

83781 वोटों के साथ जेडीयू के बिनय कुमार चौधरी ने जीत हासिल की है. दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी रहे जिन्हें 70205 वोट मिले और तीसरे स्थान पर इंडिपेंडेंट के चुन चुन झा रहे.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
बिनय कुमार चौधरीजेडीयू61,416 वोट
मिथिलेश चौधरीकांग्रेस54,826 वोट

पिछली तीन बार के चुनावी नतीजे

साल 2020 में हुआ बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू के बिनय कुमार चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी से रहा था. इस सीट से बिनय चौधरी को 61,416 वोट मिले थे तो कांग्रेस के मिथिलेश चौधरी को कुल 54,826 वोट मिले थे. दोनों के बीच हार और जीत का 6590 वोटों का अंतर रहा था.

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
सुनील कुमार चौधरीजेडीयू69,511वोट
गोपाल जी ठाकुरबीजेपी43,068 वोट

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू के सुनील कुमार चौधरी ने बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर को हराया था. दोनों के बीच कड़ी टक्कर रही थी. जेडीयू के सुनील कुमार चौधरी को 69,511वोट मिले थे और बीजेपी के गोपाल जी ने 43,068 वोट हासिल किए थे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Gaighat Election Result 2025 LIVE: गायघाट की कुर्सी पर कायम रह पाएगा राजद का कब्जा या छिन जाएगी कुर्सी

इसके साथ ही 2010 में बेनीपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आरजेडी के बीच मुकाबल रहा था. उस समय बीजेपी ने गोपाल जी ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा था. तो वहीं, आरजेडी ने हरे कृष्ण यादव को टिकट दिया था. दोनों के बीच हार जीत का फासला काफी ज्यादा रहा था. बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर को कुल 43,222 वोट और आरजेडी को 29,265 वोट मिले थे. इनके बीच 13,957 वोटों का अंतर था.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2025 का मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बेनीपुर सीट पर मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है. 2020 में जहां एनडीए ने जेडीयू के प्रत्याशी को मैदान में उतारा था तो वहीं महागठबंधन की ओर से इस सीट पर लड़ने का मौका कांग्रेस को मिला था. लेकिन, कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन, इस बार पासा थोड़ा पलटा हुआ दिखाई दे रहा है. रिजल्ट से पहले कुछ भी कह पाना उचित नहीं होगा. ऐसे में नतीजे आने तक देखना होगा कि जीत किसकी होती है.

यह भी पढ़ें – Darbhanga Rural Election Result 2025 LIVE: दरभंगा ग्रामीण में चौथी जीत की तलाश में ललित कुमार, जनसुराज और जेडीयू दे रहे टक्कर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola