'कसम खाओ कि...', पर्स से 35 रुपये गायब होने पर बच्चों को लेकर मंदिर जाने वाली टीचर का ट्रांसफर

Bihar Banka News: बांका जिले में एक टीचर ने अपने पर्स से 35 रुपये गायब होने पर बच्चों को लेकर मंदिर पहुंच गई। मंदिर में टीचर ने बच्चों से कसम खाने को कहा कि उन्होंने उसके पैसे नहीं चुराए हैं। जब मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा तो आरोपी टीचर का ट्रांसफर कर दिया गया।

bihar banka news teacher 35 rs missiing swear temple

बिहार में टीचर ने 35 रुपये चोरी होने पर बच्चों को दिलाई शपथ

Bihar Banka News: बिहार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर के पर्स से 35 रुपये गायब हो गए, जिसके बाद वह स्कूली बच्चों को एक मंदिर पर लेकर गई और उनसे भगवान की शपथ लेने को कहा कि उन्होंने पर्स से पैसे चोरी नहीं किए हैं। जब यह मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया तो उसने आरोपी टीचर का ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन

बांका जिले का है मामला

विज्ञापन

बता दें कि यह मामला बांका जिले के एक प्राथमिक स्कूल का है। यहां पर एक महिला टीचर के पर्स से 35 रुपये गायब हो गए, जिस पर वह बच्चों को लेकर मंदिर गई और उनसे शपथ लेने को कहा कि उन्होंने रुपये नहीं चुराए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टीचर पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे स्कूल नहीं चलने देंगे।

21 फरवरी की घटना

बताया जाता है कि यह घटना 21 फरवरी को रजौन ब्लॉक के असमानीचक गांव में स्थित एक स्कूल में हुई। टीचर का नाम नीतू कुमारी है। उन्होंने एक छात्र से अपने पर्स में रखी पानी की बोतल लाने को कहा। इसके बाद जब उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो उससे 35 रुपये गायब थे। इसके बाद वे छात्रों को लेकर मंदिर गईं और उन्हें कसम खाने को कहा।

विज्ञापन

BEO ने क्या कहा?

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कुमार पंकज ने कहा कि टीचर का यह व्यवहार अनुचित है। किसी भी छात्र पर इस तरह से संदेह करना ठीक नहीं है। हमने टीचर का ट्रांसफर कर दिया है।

विज्ञापन

महिला टीचर ने क्या कहा?

मामले में अपना पक्ष रखते हुए महिला टीचर ने कहा कि मैंने छात्रों से अपने गायब हुए रुपयों के बारे में पूछताछ की थी। वे खुद ही कसम खाने के लिए मंदिर की ओर दौड़ पड़े थे। टीचर ने कहा कि मैं लोगों का व्यवहार देखकर हैरान हूं। मैं यहां पिछले 18 साल से पढ़ा रही हूं। मैं अपने ही छात्रों पर कैसे शक कर सकती हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ