---विज्ञापन---

बिहार angle-right

JDU विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल, एसपी को बताया ‘दारू और लड़की का शौकीन’

JDU MLA Gopal Mandal Bhagalpur Naugachia SP: जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब भागलपुर के नवगछिया के एसपी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एसपी शराब और लड़कियों का शौकीन है।

---विज्ञापन---

JDU MLA Gopal Mandal Bhagalpur Naugachia SP (सौरव कुमार, पटना): बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक गोपाल मंडल इन दिनों पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गोपाल मंडल ने गुरुवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने बिहार के भागलपुर जिले में आने वाले नवगछिया के एसपी को दारू और लड़की का शौकीन बताकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसपी दारू और लड़की का शौकीन है।

नवगछिया की घटना के लिए बताया जिम्मेदार 

इसी के साथ उन्होंने नवगछिया की घटना के लिए भी एसपी पूरण झा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के गुंडा ने रेप किया, सब एसपी का किया धराया है। एसपी की बदमाशों से संगत है। इनको शाम को दारू और लड़की चाहिए। गोपाल मंडल ने आगे कहा- नवगछिया को बढ़िया एसपी मिलना चाहिए। आपको बता दें कि पिछले दिनों भागलपुर के नवगछिया में दो दिन से लापता महिला का शव मिलने के बाद से ही विवाद बढ़ा हुआ है। गोपाल मंडल ने पिछले दिनों ये भी कहा था कि थाने में एफआईआर पैसे लेकर लिखी जाती है। उन्होंने अपने इस्तीफे की धमकी भी दे दी थी।

---विज्ञापन---

‘टिकट मेरी पॉकेट में है’ 

गोपाल मंडल गोपालपुर के विधायक हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में खुद को भागलपुर से लोकसभा प्रत्याशी भी बताया। उन्होंने कहा कि मैं भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, टिकट मेरी जेब में है। हमने शाहनवाज को कई बार जिताया, लेकिन इस बार मैं यहां से लड़ूंगा। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि गोपाल मंडल के अलावा भागलपुर से लोकसभा का चुनाव कोई नहीं जीत सकता। गोपाल मंडल ने आगे कहा- विपक्ष की कोई गिनती नहीं है मेरे सामने, तेजस्वी यादव अपनी आजमाइश में लगे हैं।

---विज्ञापन---

केके पाठक की तारीफ 

इसी के साथ गोपाल मंडल ने वरिष्ठ आईएएस केके पाठक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे अच्छे आदमी हैं। वह काम करते हैं, उन्होंने टीचर को सुधारने का काम किया है, इसलिए केके पाठक बदनाम हैं। केके पाठक पर शिक्षकों से गाली गलौच का आरोप है। आपको बता दें कि ये वही गोपाल मंडल हैं, जिन्होंने पिछले दिनों पीएम मोदी को राक्षस बताकर विवादित बयान दिया था। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को नहीं बल्कि नीतीश कुमार को जनता पीएम बनते देखना चाहती है। आपको बता दें कि उस वक्त जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘औकात का पता चल जाएगा…’, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

ये भी पढ़ें: बिहार में खेल शुरू! तेजस्वी यादव और RJD के खिलाफ एक्शन मोड में नीतीश सरकार

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन है हिस्ट्रीशीटर शिव गोप? जिसे STF ने शमशान घाट से किया गिरफ्तार 

ये भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मिला नया नाम, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

First published on: Feb 22, 2024 05:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola