नाग पंचमी पर महावीरी झंडा के जुलूस के दौरान बवाल, दो समुदायों के बीच जमकर चले पत्थर
Edited By Pushpendra Sharma

Bihar Bagaha Clash
Edited By Pushpendra Sharma

Bihar Bagaha Clash
दिलीप दुबे, बगहा: बिहार के बगहा (पश्चिमी चम्पारण ) में नाग पंचमी के अवसर पर निकलने वाले महावीरी झंडा के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार, जुलूस पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के बाद दो समुदायो में हिंसक झड़प हो गई।
इसके बाद दोनों तरफ से पथराव किया गया। जिसमें पुलिस पत्रकार सहित दर्जनों लोग जख्मी हुए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल व पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचे। बगहा एसपी और एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचकर ले रहे हैं।

Bihar Bagaha Clash
मिली जानकारी के अनुसार, बगहा नगर के रतनमाला मोहल्ले में एक समुदाय विशेष के द्वारा महावीरी झंडा जुलूस के ऊपर पथराव कर दिया गया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई।

Bagaha Clash
इसके बाद दुकानों की शटर गिरा दी गईं। बैंक चौराहा समेत मुख्य चौराहा भी बंद हो गया। इसके बाद कुछ गाड़ियां आग के हवाले कर दी गईं।

Bihar Bagaha
इस घटना में आम लोगों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: