हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amour Election Result 2025: अमौर सीट पर AIMIM ने दूसरी बार दर्ज की जीत, अख्तरुल ईमान ने JD(U) के सबा जफर को हराया

Amour Election Result 2025: बिहार की अमौर विधानसभा सीट पर फैसला आ चुका है. इस सीट पर AIMIM ने दोबारा से जीत दर्ज की है. अख्तरुल इमान ने JD(U) के सबा जफर को हरा दिया है.

विज्ञापन
Amour Election Result 2025

Live Updates

15:45 (IST) 14 Nov 2025

Amour Election Result 2025 LIVE: अमौर सीट पर AIMIM के अख्तरुल इमाम 35652 वोटों से आगे

अमौर सीट पर AIMIM के अख्तरुल इमाम आगे चल रहे हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला JD(U) से सबा जफर से है. ऐसे में अख्तरुल इमाम 35652 वोटों से आगे चल रहे हैं.

13:12 (IST) 14 Nov 2025

Amour Election Result 2025 LIVE: अमौर सीट पर JD(U) से सबा जफर पीछे

बिहार की अमौर विधानसभा सीट पर JD(U) से सबा जफर शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे लेकिन, अब वह पीछे हो गए हैं. AIMIM के अख्तरुल इमाम आगे हो गए हैं.

10:52 (IST) 14 Nov 2025

Amour Election Result 2025 LIVE: अमौर सीट पर JD(U) से सबा जफर आगे

बिहार की अमौर विधानसभा सीट पर भी तीन राउंड के वोटों की गिनती हो चुकी है. जबकि कुल 27 राउंड वोटों की गिनत की जानी है. ऐसे में अब शुरुआती रुझानों में JD(U) से सबा जफर आगे चल रहे हैं और AIMIM के अख्तरुल इमाम पीछे चल रहे हैं.

09:12 (IST) 14 Nov 2025

Amour Election Result 2025 LIVE: अमौर सीट पर मतों की गिनती शुरू

बिहार चुनाव 2025 के नतीजों का दिन आज है. इस सीट पर INC और JD(U) के बीच मुकाबला है. शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गए हैं.

09:11 (IST) 14 Nov 2025

Amour Election Result 2025 LIVE: अमौर सीट पर INC से अब्दुल जलील मस्तान और DU से सबा जफर चुनावी मैदान में

बिहार की अमौर विधानसभा सीट पर इस बार विधायक कौन बनेगा इसका फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा. मतगणना शुरू हो चुकी है और जल्द ही नतीजे हमारे सामने होंगे. इस सीट पर INC से अब्दुल जलील मस्तान और DU से सबा जफर चुनावी मैदान में हैं.

Amour Assembly Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए 14 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा. राज्य की 243 सीटों पर फैसला आ चुका है. अमौर विधानसभा सीट पर AIMIM को बड़ी जीत मिली है. इस सीट पर कुल 27 राउंड थे. AIMIM ने इस सीट पर दूसरी बार जीत हासिल की. अख्तरुल ईमान ने 38928 वोटों से JD(U) के सबा जफर को हराया है. दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिला है.

AIMIM के अख्तरुल ईमान को 100836 वोट मिले तो JD(U) के सबा जफर ने 61908 वोट हासिल किए हैं. आपको बता दें कि पिछले चुनाव 2020 में AIMIM ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. अख्तरुल ईमान को 94,459 वोट मिले थे.

प्रत्याशीपार्टीवोट
अख्तरुल ईमानAIMIM100836 वोट
सबा जफरJD(U) 61908 वोट

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

इस बार कौन हैं प्रत्याशी

इस सीट पर इस बार कांग्रेस से अब्दुल जलील मस्तान, AIMIM से अख्तरुल ईमान, JDU से सबा जफर और जनसुराज पार्टी से अफरोज आलम चुनावी मैदान में थे. अब जल्द ही ये साफ हो जाएगा कि अमौर सीट किसके खाते में आएगी.

यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

विज्ञापन

अमौर विधानसभा सीट पर इस बार क्या है माहौल?

इस बार अमौर का चुनावी माहौल त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प है. इस बार कुल नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला इन दिग्गजों के बीच माना जा रहा है:

AIMIM: मौजूदा विधायक अख्तरुल ईमान (जीत के प्रबल दावेदार).

विज्ञापन

JDU (NDA): सबा जफर (NDA के लिए सीट वापस पाना बड़ी चुनौती).

कांग्रेस: अब्दुल जलील मस्तान (कांग्रेस के पास लोकसभा 2024 की बढ़त).

विज्ञापन

जनसुराज: अफरोज आलम.

अमौर विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े

उम्मीदवार के नामपार्टी के नामकितने मिले वोट
AIMIMअख्तरुल ईमान94,459
JDUसबा जफर41,944
INCअब्दुल जलील मस्तान31,863

अमौर विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े

उम्मीदवार के नामपार्टी के नामकितने मिले वोट
INCअब्दुल जलील मस्तान100,135
BJP सबा जफर48,138
शिवसेनाअनिमा दास4,393

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

 

 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola