अमिताभ ओझा/सौरव कुमार, पटना: बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह की आपराधिक पृष्ठभूमि पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब इस मामले में अब पटना पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए एक बयान जारी किया है। पटना पुलिस के अनुसार, बिहटा थाना कांड संख्या 858/14 में दो लोगों अनंत सिंह और बंटू सिंह को नामजद और 16 अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। जांच के दौरान कार्तिकेय सिंह उर्फ मास्टर साहब के नाम का सत्यापन किया गया था, लेकिन उनकी संलिप्तता नहीं पाई गई थी।
जिसके बाद उनको इस कांड में अनुत प्रेषित दिखाते हुए 19/9/18 को अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया था। इस बीच संज्ञान और विचारण के दौरान न्यायालय के द्वारा स्वयं कार्तिकेय सिंह के खिलाफ संज्ञान लिया गया और विचारण प्रारम्भ किया गया।
इस साल 19 जुलाई को कार्तिकेय सिंह को अनुमंडल न्यायिक दंडधिकारी दानापुर के कोर्ट में उपस्थित हाेने के लिए जमानतीय वारंट जारी किया गया था। ये वारंट मोकामा के थानाध्यक्ष को 31 जुलाई को मिला था। इसी क्रम में अप्राथमिकी अभियुक्त कार्तिकेय सिंह ने दानापुर के एडीजे 3 के कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।
जिसमें कोर्ट ने 12 अगस्त को अंतरिम आदेश पारित किया था। इसके तहत कार्तिकेय सिंह के खिलाफ गिरफ़्तारी एवं दंडात्मक कार्रवाई पर 1 सितम्बर 2022 तक रोक लगाते हुए No Coercive Action का आदेश पारित किया था, जिसकी अगली सुनवाई 1 सितम्बर को है।
लालू यादव से की मुलाकात
वहीं दूसरी ओर राज्य के कानून मंत्री मास्टर कार्तिकेय सिंह 10 सर्कुलर रोड पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। बताते चलें कि कानून मंत्री बनते ही मास्टर कार्तिकेय सिंह विवादों में घिर गए हैं। उनके ऊपर 2014 में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। 16 अगस्त 2022 को कोर्ट ने कानून मंत्री के खिलाफ वारंट इश्यू किया है, जिसको लेकर बीजेपी कानून मंत्री पर पूरी तरह से हमलावर है। लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे मास्टर कार्तिकेय सिंह ने कहा मेरे ऊपर किसी भी तरह के कोई मामले नहीं हैं।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
19 mins agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
16 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines