ग्यारस के दिन उज्जैन में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

ujjain fire

उज्जैन : देवउठनी ग्यारस के दिन बीती रात उज्जैन में एक बड़ा हादसा हो गया। आगर रोड स्थित औद्योगिक एरिया में दोना पत्तल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी की पास की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। शुक्रवार की रात 9:30 के करीब ये हादसा हुआ।

ujjain fire

दिव्यांश ट्रेडर्स की फैक्ट्री में लगी आग

आगर रोड स्थित एरिया में दिव्यांश ट्रेडर्स के नाम से एक फैक्ट्री है । यहां दोने पत्तल बनाने का काम किया जाता है। रात को मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक कारखाने में आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और थोड़ी देर में आग धू-धू कर जलने लगी और आग की लपटें  ऊंची ऊंची दिखने लगी  । इसके बाद शहर में दूर-दूर तक धुंआ दिखाई देने लगा । मौके पर पहुंचे सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई की जानी निश्चित है, क्योंकि प्रथम दृष्ट्या कोई सुरक्षा के साधन नहीं पाए गए और रहवासी क्षेत्र में होने से निगम का भी रिकॉड दिखवाया जाएगा।

divyanshu traders

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     

खबर मिलने पर दमकल की गाड़ियां लगभग 15 से 20 गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया । यह फैक्ट्री दिनेश प्रजापत की बताई जा रही है । फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगजनी में लगभग 20 से 30 लाख का नुकसान हुआ है।

आग लगने का कारण अज्ञात 

firebrigade team

फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया ना ही नुकसान का स्पष्ट आंकलन हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई इंसान नहीं आया।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ