Bhabua Election Result 2025: भभुआ में BJP ने बचा ली अपनी सीट, भरत बिंद 80039 वोटों के साथ जीते
Bhabua Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 में आज भभुआ विधानसभा सीट के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. भभुआ सीट से भरत बिंद 80039 वोटों के साथ जीते हैं.
Bhabua Election Result 2025 : भभुआ विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. भाजपा उम्मीदवार भरत बिंद ने कुल 80039 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने राजद उम्मीदवार बीरेंद्र कुमार सिंह को 24415 वोटों के अंतर से हराया.
भभुआ Election Key Candidate 2025
भभुआ विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी के भरत बिंद और आरजेडी के बीरेंद्र कुमार सिंह के बीच जंग देखने को मिलेगी. साल 2020 विधानसभा चुनावों में बीजेपी की मौजूदा विधायक रिंकी रानी पांडे को आरजेडी के भरत बिंद ने 10 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. इस बार भरत बिंद आरजेडी छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं और चुनावी मैदान में हुंकार भर रहे हैं. पहली बार चुनावी मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी की तरफ से जैनेंद्र कुमार आर्य चुनाव लड़ रहे हैं.
विज्ञापन
Bhabua Election Result 2020
उम्मीदवार का नाम
पार्टी
वोट
विजेता पार्टी का वोट %
जीत अंतर %
भारत बिंद
राजद (RJD)
57,561
33%
5.8%
रिंकी रानी पांडे
भाजपा (BJP)
47,516
—
—
बीरेंद्र कुमार सिंह
रालोसपा (RLSP)
37,014
—
—
Bhabua Election Result 2015
उम्मीदवार का नाम
पार्टी
वोट
विजेता पार्टी का वोट %
जीत अंतर %
आनंद भूषण पांडे
भाजपा (BJP)
50,768
34.6%
5.3%
डॉ. प्रमोद कुमार सिंह
जदयू (JD(U))
43,024
—
—
भारत बिंद
बसपा (BSP)
29,983
—
—
भभुआ के जातीय समीकरण कैसे हैं?
कैमूर जिले के भभुआ शहर में उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है. साल 1957 में भभुआ विधानसभा क्षेत्र की सीट की स्थापना हुई थी. इस जगह कोइरी और कुर्मी जातियों का प्रभाव माना जाता है तो वहीं ब्राह्मण और कायस्थ जैसी ऊंची जातियों का भी प्रभाव नजर आता है. भभुआ के मतदाताओं की बात करें तो मुसलमानों की आबादी 8.2 फीसदी है, अनुसूचित जातियां 22.25 फीसदी हैं और 2.09 फीसदी मतदान अनुसूचित जनजातियों से आते हैं. इस क्षेत्र में भी शहरी मतदाता बेहद कम हैं तो वहीं ग्रामीण प्रभाव बहुत ज्यादा नजर आता है.