हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सीतापुर जेल में आजम खान से मिले अखिलेश, जानें लोकसभा की किस अहम सीट पर हुई चर्चा

Azam Khan Sitapur Jail: सपा नेता और पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद हैं। उनसे मिलने सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज सीतापुर जेल गए। दाेनों ने आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर बातचीत किया है ऐसा कयास राजनैतिक गलियारों में लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
अखिलेश यादव और आजम खान। (File Photo)

Azam Khan Sitapur Jail: सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से जेल में मिलने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मिलने गए अखिलेश यादव का काफिला सीधे जेल परिसर में पहुंचा । अखिलेश यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अनूप गुप्ता समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी जेल परिसर पहुंचे। हांलाकि इस मुलाकात को आजम खान का हालचाल जानने के लिए बताया जा रहा है, लेकिन इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा भी है कि आजम खान की राय लेकर कुछ लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का फैसला सपा कर सकती है। इसमें अहम सीट रामपुर की भी है, जहां प्रथम चरण में चुनाव होने हैं।

पांच माह से जेल में बंद है आजम खान
आजम खान गत पांच महीनों से सीतापुर जेल में बंद हैं। 22 अक्टूबर 2023 से सीतापुर में जेल में बंद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे आजम अब्दुल्ला को कोर्ट ने सात-सात जेल की सजा सुनाई थी। यह सजा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र लगाने को लेकर दी गई है। हांलाकि जेल मैन्युअल के अनुसार मुलाकात का जो समय है, उससे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जेल पहुंच गए।

आजम को इन मामलों में हो चुकी है सजा

आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र लगाने के अलावा डूंगरपुर मामले में सात साल की सजा, हेट स्पीच को लेकर भी न्यायालय ने सजा सुनाई है। आजम के सियासी रसूख का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह रामपुर विधान सभा से लगातार दस बार विधायक चुने जाते रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola