Air pollution in Delhi: दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण ने लोगों और सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। यहां का एक्यूआई (AQI) बहुत ज्यादा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि यहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। अभी प्रदूषण से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि दिल्ली की हवा खराब हुई है। हर साल सर्दियां शुरू होते ही यहां यही हाल रहता है। हवा इतनी दमघोंटू हो गई है कि डॉक्टर भी मास्क लगाने और जहां तक हो सके घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही जहरीली हवा से बचने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। इस बीच विशेषज्ञ ने ऐसी बात बताई है जिसे सुनकर आपको डर लग सकता है। लंग स्पेशलिस्ट के मुताबिक दिल्ली की हवा इतनी खराब है कि यहां सांस लेना 25-30 सिगरेट पीने जितना नुकसान पहुंचा सकती है।
क्या कहा विशेषज्ञ ने
दिल्ली की हवा में सांस लेना इतना गंभीर है कि आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। फेफड़े के विशेषज्ञ का कहना है कि दिल्ली की हवा में सांस लेना एक दिन में 25-30 सिगरेट पीने के बराबर है। यह मेदांता अस्पताल में फेफड़ों की बीमारियों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर अरविंद कुमार का कहना है।
ये भी पढ़ें-Watch Video: गायब हुआ ताज महल! शाहजहां के प्यार की निशानी को देखने में लोगों का हो गया फ्री ‘Eye Test’
डॉक्टर कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सभी आयु वर्ग के लोगों पर वायु प्रदूषण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसमें अजन्मे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। आपको हैरानी हो सकती है कि एक अजन्मे बच्चे पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, क्योंकि वह बच्चा सांस नहीं ले रहा है… हवा के विषाक्त पदार्थ बच्चे तक कैसे पहुंच रहे हैं।
स्पेशलिस्ट ने आगे बताया बच्चे की मां के सांस लेते वक्त जहरीले पदार्थ उसके फेफड़ों में चले जाते हैं। फेफड़ों के माध्यम से वे रक्त में चले जाते हैं और प्लेसेंटा के माध्यम से वे बच्चे या भ्रूण तक पहुंचते हैं। वे भ्रूम को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस वजह से समय से पहले प्रसव और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
लगातार गिर रहा एक्यूआई
दिल्ली और आसपास के इलाकों का एक्यूआई लगातार गिर रहा है। आज यानी शनिवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब है। यहां एक्यूआई का स्तर 413 रहा। इसकी वजह से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। पूरी दिल्ली में धुंध छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है।
ये भी पढ़ें-IPL: आखिर खेलों में इतना बड़ा निवेश क्यों कर रहा है सऊदी अरब? आईपीएल में इनवेस्टमेंट चाहने के पीछे की वजह
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
56 mins agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
2 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
5 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines