Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

महाराष्ट्र में आवारा गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सड़क के बीच में बैठी गाय को बचाने के प्रयास में खड़े ट्रक से एक एसयूवी टकरा गई। हादसे में एक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा शुक्रवार रात चंद्रपुर-गढ़चिरौली हाईवे पर किसान नगर में हुआ। गढ़चिरौली जिले के डिस्क […]

Author
Edited By : Nitin Arora Updated: Aug 13, 2022 17:59

मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सड़क के बीच में बैठी गाय को बचाने के प्रयास में खड़े ट्रक से एक एसयूवी टकरा गई। हादसे में एक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा शुक्रवार रात चंद्रपुर-गढ़चिरौली हाईवे पर किसान नगर में हुआ।

गढ़चिरौली जिले के डिस्क जॉकी (डीजे) पंकज बागड़े (26) अपने दोस्त अनूप तदुलवार (35) के साथ कुछ डीजे उपकरण खरीदने के लिए एसयूवी में चंद्रपुर गए थे। साओली पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक आशीष बोरकर ने बताया कि उनके साथ तादुलवार की पत्नी, साला और एक दोस्त भी यात्रा कर रहे थे।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि जब वे लौट रहे थे तभी बीच सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। एसयूवी ने सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के रूप में पहचाने गए सुरेंद्र मसराम (23) को साओली तहसील के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान पंकज बागड़े, अनूप तदुलवार, उनकी पत्नी माहेश्वरी (24) और मनोज तीर्थगिरिवार (29) के रूप में हुई है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2022 05:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.