उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई. शनिवार को पुरानी रंजिश की वजह से 26 साल के शिव प्रकाश को उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर मार डाला. हमलावर ने पहले दरवाजा तोड़ा और फिर युवक को बाहर खींचकर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया. बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया.
ये भी पढ़ें: कानपुर में घर के बाहर क्यों दिख रही हैं लाल, बैंगनी बोतलें, आखिर क्या है राज?
क्या है पूरा मामला?
पूर्वीदीना खेड़ा का रहने वाला शिव प्रकाश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. शनिवार रात करीब एक बजे आरोपी सतीश गाली-गलौज करते हुए शिव प्रकाश के घर पहुंचा और बाहर निकलने के लिए दरवाजा पीटने लगा. जब कोई बाहर नहीं आया तो आरोपी ने दरवाजा तोड़ दिया और जबरन घर में घुस गया. इसके बाद वो शिव प्रकाश को खींचकर बाहर ले गया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमले के दौरान जब पत्नी सविता अपने पति बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिसमें वो घायल हो गई. गंभीर रूप से घायल शिव प्रकाश मौके पर ही गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शिव कुमार को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें: UP में 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, बुलंदरशहर में डकैत जुबैर और सहारनपुर में सिराज अहमद को लगी गोलियां
पहले भी कर चुका था हमला
पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का एंगल सामने आया है. मृतक की पत्नी सविता के मुताबिक उनके घर से लगभग 200 मीटर दूर रहने वाला आरोपी सतीश लंबे समय से उनसे रंजिश रखता था, जिसकी शिकायत वो पहले भी पुलिस से कर चुके थे. पहले भी आरोपी सतीश कई बार घर में घुसकर सविता के साथ हाथापाई और जान से मारने की धमकी देकर गया था. इस बारे में कई बार लोकल थाने में शिकायत भी की थी. पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई ठोस एक्शन नहीं लिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है.
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
56 mins agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 hr agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 hr agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines