हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

स्कूल में एग्जाम दे रहा था 11 साल का आरव, अचानक सीट से गिरा, हार्ट-अटैक से थम गई सांसें

बीते कुछ महीनों में आरव जैसे कम उम्र में हार्ट अटैक के कई मामले सामने आए हैं. (यूपी से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

विज्ञापन
11 साल का आरव कक्षा छह में पढ़ता था.

लखनऊ के 11 साल के एक छात्र की एग्जाम देते हुए हार्ट अटैक से मौत हो गई. मामला शहर के मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज का है. स्कूल में एग्जाम चल रहे थे. तभी कक्षा 6 के छात्र अमेय सिंह उर्फ आरव की अचानक तबीयत बिगड़ गई. एग्जाम देते हुए आरव अपनी सीट से नीचे गिर पड़ा. टीचर और छात्र कुछ समझ पाते, उससे पहले उसकी सांसें थम चुकी थीं. शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने इसे ‘कार्डियक अरेस्ट’ बताया है. बीते कुछ महीनों में कम उम्र में हार्ट अटैक के कई मामले सामने आए हैं. डॉक्टर इसके पीछे बढ़ते तनाव, स्क्रीन टाइम, खान-पान और जेनेटिक फैक्टर का जिम्मेदार मान रहे हैं.

एग्जाम देते वक्त सीट से गिरा

घटना सुबह करीब 10:45 बजे की है. आरव अपनी सीट पर बैठकर एग्जाम दे रहा था. तभी उसे अचानक झटका लगता है और वह सीट से फर्श पर औंधे मुंह गिर जाता है. उसके गिरते ही तुरंत टीचर और क्लास में मौजूद छात्रों ने उसे उठाया. लेकिन जब उसे चेक किया गया तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं देखी गई. गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूल ने एंबुलेंस मंगवाई. इसके बाद उसे भाऊराव देवरस अस्पताल ले जाया गया.

बचाने की होती रही कोशिश

अस्पताल ने बताया कि 11:05 बजे बच्चे को बेहोशी की हालत में लाया गया था. इमरजेंसी टीम ने लगातार सीपीआर और लाइफ-सेविंग तकनीक अपनाई. करीब तीस मिनट तक उसे बचाने की कोशिश की जाती रही. लेकिन आरव को बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों के बताया, शुरुआती जांच में यह कार्डियक अरेस्ट लग रहा है. हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा.

विज्ञापन

मां-पिता का बुरा हाल

आरव के पिता जानकीपुरम इलाके में रहते हैं. बेटे की खबर मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंच गया. बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी हालत देख अस्पताल कर्मचारी भी भावुक हो गए.

परीक्षाएं रोकी गईं, बच्चों की हुई काउंसलिंग

इसके बाद स्कूल ने दिनभर की परीक्षाएं रोक दीं. कई बच्चों को सदमा लगा है. बच्चों को इस सदमे से बाहर निकालने के लिए स्कूल में उनकी काउंसलिंग करवाई जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola