WTC Final 2023: एक पैर पर खड़े होकर अक्षर पटेल ने मारा रॉकेट थ्रो, उड़ा डाले स्टार्क के होश, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से महफिल लूट ली। अक्षर ने मिचेल स्टार्क को इस तरह रनआउट किया कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। ये नजारा 104वें ओवर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से महफिल लूट ली। अक्षर ने मिचेल स्टार्क को इस तरह रनआउट किया कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। ये नजारा 104वें ओवर में देखने को मिला।

अक्षर पटेल ने दिखाई शानदार फील्डिंग

मोहम्मद सिराज ने 5 रन बनाकर खेल रहे मिचेल स्टार्क को गेंद डाली तो उन्होंने इसे मिडऑफ की ओर घुमा दिया। वे सिंगल चुराने के लिए तेजी से भागे, लेकिन यहां खड़े फील्डर अक्षर पटेल चीते की रफ्तार से गेंद पर झपटे। फिर बाएं हाथ से बॉल उठाकर डाइव लगाई और एक पैर पर खड़े होकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर रॉकेट थ्रो से गिल्लियां बिखेर डालीं। अक्षर डाइव लगाते हुए गिर गए, लेकिन उन्होंने बॉल पर नजरें गड़ाए रखीं। उनकी इस शानदार थ्रो को देख भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा। इस तरह अक्षर की शानदार फील्डिंग से मिचेल स्टार्क के रूप में टीम इंडिया को सातवां विकेट मिला। स्टार्क टीम के 402 रन पर आउट हुए।

https://twitter.com/Gowthiss/status/1666768599720292352

पहली बार हुआ ऐसा 

शार्दुल ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार स्टीव स्मिथ को आउट किया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका दमदार प्रदर्शन है। उन्होंने दो मैचों की तीन ईनिंग में 9 विकेट चटकाए हैं।

लंच से पहले टीम इंडिया को मिलीं चार सफलता 

भारतीय टीम के लिए दूसरे दिन की शुरुआत दमदार रही। टीम इंडिया ने लंच से पहले चार विकेट चटकाए। 163 रन बनाकर खेल रहे ट्रैविस हैड को मोहम्मद सिराज ने केएस भरत से कैच करा पवेलियन भेजा तो वहीं 121 रन बनाकर खेल रहे स्टीव स्मिथ को शार्दुल ठाकुर ने बोल्ड मारा। कैमरून ग्रीन को मोहम्मद शमी ने शिकार बनाया तो वहीं मिचेल स्टार्क को अक्षर ने रनआउट किया। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 109 ओवर में 7 विकेट खोकर 422 रन बना लिए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस लय को कितना बरकरार रखती है।

First published on: Jun 08, 2023 05:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें