Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में आए अनिल कुंबले, ट्वीट कर कही बड़ी बात
Edited By Pushpendra Sharma

Anil Kumble
Edited By Pushpendra Sharma

Anil Kumble
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। पहलवानों ने अन्य खिलाड़ियों से उनका साथ देने की अपील की थी। अब पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और इरफान पठान ने उनके समर्थन में ट्वीट किया है। विनेश फोगाट सहित अन्य पहलवानों की परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आने के बाद ट्वीट करते हुए कुंबले ने कहा- “28 मई को हमारे पहलवानों के साथ बदसलूकी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उचित बातचीत के माध्यम से किसी भी बात का समाधान निकाला जा सकता है। जल्द से जल्द एक समाधान की उम्मीद है।”
Dismayed to hear about what transpired on the 28th of May with our wrestlers being manhandled. Anything can be resolved through proper dialogue. Hoping for a resolution at the earliest.
— Anil Kumble (@anilkumble1074) May 30, 2023
कुंबले के अलावा इरफान पठान ने भी रविवार रात ट्वीट कर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा- मैं अपने एथलीटों के दृश्य देखकर बहुत दुखी हूं। इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। पहलवानों का विरोध जनवरी में शुरू हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने पिछले एक दशक में कई महिला पहलवानों का यौन शोषण किया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लगभग एक महीने पहले कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और शिखा पांडे उन क्रिकेटरों में शामिल थे, जिन्होंने सिंह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भारत के शीर्ष पहलवानों द्वारा किए जा रहे विरोध के बारे में बात की थी।
I’m so sad to see the visuals of our Athletes…. Please solve this ASAP 🙏
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 28, 2023
इस केस में बुधवार को बड़ा अपडेट सामने आया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि अब तक उन्हें बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। 15 दिनों के भीतर कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। यह चार्जशीट या अंतिम रिपोर्ट भी हो सकती है। फिलहाल पहलवानों के यौन शोषण के दावे को साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: