---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WPL 2023: एक मैच में दो ड्रामे, स्टंप पर लगी गेंद फिर भी आउट होने से बच गईं हरमनप्रीत कौर, देखें वीडियो

नई दिल्ली: क्रिकेट मैच के दौरान आने वाले रोमांचक मोड़ इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा देते हैं। इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। शायद इसलिए ही इसे अनिश्चितता का खेल कहा जाता है। इसी का एक नजारा रविवार को वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के तहत यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: क्रिकेट मैच के दौरान आने वाले रोमांचक मोड़ इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा देते हैं। इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। शायद इसलिए ही इसे अनिश्चितता का खेल कहा जाता है। इसी का एक नजारा रविवार को वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के तहत यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला।

मैथ्यूज के विकेट पर लिए गए दो डीआरएस

दरअसल, इस मैच में एक नहीं बल्कि दो बार ऐसा ड्रामा हुआ कि क्रिकेटप्रेमियों को यकीन करना मुश्किल हो गया। पहला ड्रामा मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज हेले मैथ्यूज के विकेट को लेकर हुआ। मैथ्यूज के विकेट के लिए एक बार यूपी वॉरियर्स ने तो वहीं दूसरी बार मुंबई इंडियंस ने DRS लिया। डीआरएस के ऊपर डीआरएस का नजारा पहली बार देखने को मिला। अंतत: हेले मैथ्यूज आउट होने से बच गईं। दूसरी ओर MI कप्तान हरमनप्रीत कौर भी विकेट पर गेंद लगने के बाद बोल्ड होने से बच गईं।

---विज्ञापन---

स्टंप पर लगी बॉल फिर भी बच गईं हरमन

ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। 7 रन बनाकर खेल रहीं हरमन को अंजलि सरवनी ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो कप्तान ने लेग की ओर बाहर जाती गेंद को कलाइयों के सहारे मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे चूकीं और बॉल स्टंप्स से लगकर पीछे चली गई। विकेट के पीछे खड़ीं कप्तान एलिसा हीली ने हरमन के विकेट का जश्न मनाना शुरू कर दिया, लेकिन ये क्या? खिलाड़ियों ने देखा कि बॉल बिना गिल्लियां बिखेरे ही बाहर निकल गई थी।

और पढ़िए – WPL 2023: हेले मैथ्यूज के LBW-DRS पर दिया कप्तान एलिसा हीली ने ये बयान

---विज्ञापन---

हरमनप्रीत कौर ने जड़ी हाफ सेंचुरी

ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत भी 7 रन पर आउट होने से बच गईं। हरमन ने इसके बाद शानदार हाफ सेंचुरी ठोक अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 33 गेंदों में 9 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 53 रन जड़े। वहीं दूसरे छोर से नेट ब्रंट ने 31 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – WPL 2023: क्रिकेट में ऐसा पहली बार…2 बार लिया गया DRS और आउट होने से बच गई बल्लेबाज, देखें वीडियो

यास्तिका भाटिया ने 27 गेंदों में 42 और हेले मैथ्यूज ने 17 गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया। यूपी वॉरियर्स के 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 15 गेंद और 8 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। कुल मिलाकर रविवार का दिन मुंबई इंडियंस के नाम रहा। इस मैच में जीत के बाद MI पॉइंट्स टेबल में 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि यूपी वॉरियर्स 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 12, 2023 11:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola