WPL 2023: क्रिकेट में ऐसा पहली बार...2 बार लिया गया DRS और आउट होने से बच गई बल्लेबाज, देखें वीडियो

WPL 2023 DRS up warriors vs mumbai indians

WPL 2023 DRS up warriors vs mumbai indians

नई दिल्ली: क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है, ये बात यूं ही नहीं कही जाती। रविवार को खेले गए एक मुकाबले में इसने इस बात को साबित भी कर दिखाया। दरअसल, क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मैच में डीआरएस के ऊपर दूसरा डीआरएस लिया गया हो। जी हां, वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले ही सीजन में एक बार फिर टोटल ड्रामा देखने को मिला है।

विज्ञापन

दोनों टीमों ने एक विकेट के लिया डीआरएस

यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे दुनिया ने पहले शायद ही कभी देखा हो। इस मुकाबले में एक विकेट के लिए दो बार DRS का इस्तेमाल किया गया। आखिरकार अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ गया।

विज्ञापन

ये नजारा 5वें ओवर में देखने को मिला। वॉरियर्स की गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने मुंबई की ओपनर हेले मैथ्यूज को पांचवीं बॉल डाली तो हेले ने इस यॉर्कर को रोकने की कोशिश की। बॉल को पैर और बैट के बीच घुसता देख एक्लेस्टोन और विकेटकीपर व कप्तान एलिसा हीली ने जोरदार अपील कर दी। हालांकि अंपायर ने आउट देने से मना कर दिया। हीली ने एक्लेस्टोन से पूछा तो उन्होंने रिव्यू के लिए कह दिया। आखिरकार हीली ने डीआरएस ले लिया।

विज्ञापन

पहले रिव्यू में दिखा बॉल-शू टो पर लगी है

थर्ड अंपायर ने इसे पहली नजर में रिव्यू किया तो दिखा कि मैथ्यूज ने इसे बैट से रोका था। यानी बॉल पहले बैट से लगकर गई थी। हालांकि अल्ट्राएज में नजर आया कि बॉल पहले जूते से लगकर गई थी। अंपायर ने जब इसके बाद बॉल ट्रैकिंग देखी तो उसमें पिचिंग इनलाइन, विकेट हिटिंग और इम्पेक्ट इनलाइन था। ऐसे में मैथ्यूज को आउट करार दे दिया गया…लेकिन पिक्चर अभी बाकी थी।

विज्ञापन

बाद में पता चला कि बॉल बल्ले से लगकर गई है

बल्लेबाज मैथ्यूज को इस विकेट पर यकीन करना मुश्किल हो गया। वे गेंदबाज एक्लेस्टोन और विपक्षी कप्तान एलिसा हीली से बातचीत करने लगीं। दूसरी ओर दोनों फील्ड अंपायर भी चर्चा करने लग गए। इसके बाद मैथ्यूज के साथ खड़ीं उनकी टीम की खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने डीआरएस के लिए इशारा कर दिया। ये देख थर्ड अंपायर का सिर चकरा गया। वे एक बार फिर रिव्यू पर गए और इस बार उन्हें दिखा कि बॉल ने जमीन पर टप्पा खाकर सीधे बल्ले को छूआ है। फ्रेम पर फ्रेम लगाए गए। धीरे-धीरे रिव्यू किया गया, एक बार फिर जूते के नजदीक बॉल को ले जाकर स्पाइक देखा गया। जिसमें नजर आया कि बॉल ने पहले जूते को नहीं छुआ। ऐसे में थर्ड अंपायर को अपना डिसिजन बदलना पड़ा और उन्होंने मैथ्यूज को ऑनफील्ड अंपायर से नॉटआउट करार दिला दिया। ये नजारा देख ऑनफील्ड अंपायर भी दंग रह गए।

https://twitter.com/itts_utkarsh/status/1634957486045433858

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

बहरहाल, डीआरएस के इस अनोखे मामले पर जबर्दस्त बहस छिड़ गई है। इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक मुकाबले में वाइड के लिए रिव्यू लेकर एक नई शुरुआत की थी। उन्होंने भी अंपायर के फैसले को बदलवा दिया था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ