---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WPL 2023: हीली ने मचाया तूफान, महज इतने रन से बन जाता कीर्तिमान, यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) का रोमांच चरम पर है। शुक्रवार को आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बार फिर आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। जवाब में वॉरियर्स की ओपनर और कप्तान एलिसा हीली ने ऐसा तूफान […]

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) का रोमांच चरम पर है। शुक्रवार को आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बार फिर आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। जवाब में वॉरियर्स की ओपनर और कप्तान एलिसा हीली ने ऐसा तूफान मचाया कि आरसीबी की गेंदबाजों के होश उड़ गए। हीली ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग की।

---विज्ञापन---

हीली ने मचा दिया तूफान

उन्होंने 48 गेंदों में 18 चौके-1 छक्का ठोक 204 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 96 रन कूट डाले। हालांकि वे महज 4 रन से शतक से चूक गईं। यदि वे 4 रन और बना लेतीं तो WPL में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन जातीं। दूसरे छोर पर ओपनर देविका वैद्य ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौके ठोक 36 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स ने इस मुकाबले में 42 गेंद शेष रहते 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  IND vs AUS: मिचेल स्टार्क की गेंद पर Rohit Sharma ने खेला शानदार पुल शॉट, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs AUS 4th Test, Day 3 Live: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 98-1

आरसीबी की WPL में चौथी हार

आरसीबी की ये WPL में चौथी हार है। कप्तान स्मृति मंधाना की टीम इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है तो वहीं यूपी वॉरियर्स 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। RCB अब 13 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स, 15 मार्च को यूपी वॉरियर्स, 18 मार्च को गुजरात जायंट्स और 21 मार्च को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। देखना होगा कि आरसीबी इन मुकाबलों में किस तरह वापसी करती है। WPL के तहत शनिवार को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 10, 2023 10:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola