World Cup 2023: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA ODI) के बीच खेली गई वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीत लिया। इस सीरीज को जीतकर टीम ने इतिहास भी रच दिया। इस सीरीज के हर मैच में भारतीय टीम को अलग- अलग सितारे मिले जिसने टीम मेनेजमेंट को भी खुश कर दिया। एक तरफ जहां पहले मैच में संजू सैमसन ने दमदार पारी खेली वहीं दूसरे मैच में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने दमदार पारियां खेलकर सभी का दिल जीत लिया।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: खुशखबरी ! मोहम्मद शमी ने पास किया फिटनेस टेस्ट, जल्द होंगे ऑस्ट्रेलिया रवाना
ऋषभ पंत पंत को होना चाहिए चिंतित- डेल स्टेन
इस सीरीज के जीतने के बाद पूरी टीम को हर तरफ से बधाईयां दी जा रही है और 2023 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए ये बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं पूर्व क्रिकेटरों द्वारा कुछ खिलाड़ियों की 2023 वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी भी पेश की जा रही है। इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक बड़ा बयान दिया है और उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो कि पंत की जगह टीम में ले सकता है।
ये खिलाड़ी ले सकता है पंत की जगह
डेस स्टेन के मुताबिक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में 93 रनों की पारी खेलने वाले ईशान किशन ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स को इंटरव्यू में डेल स्टेन ने कहा कि ‘100 प्रतिशत। मैं वास्तव में उसके साथ आईपीएल में कुछ समय पहले खेला था। वह एक बच्चे की तरह लग रहा था। हमने उसका नाम जस्टिन बीबर रखा क्योंकि वह रॉकस्टार की तरह था। मैंने उसे और बेहतर होते हुए देखा है। थोड़े समय के लिए और छोटा आदमी, वह एक अविश्वसनीय पंच पैक करता है। वह एक महान खिलाड़ी है…भारतीय टीम में ऋषभ पंत को चिंतित होना चाहिए कि कोई उनकी जगह लेने आ रहा है।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines