---विज्ञापन---

IND W vs AUS W: अच्छा-खासा खेल रही थीं जेमिमा रोड्रिग्स, ये गलती पड़ गई भारी, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में रोमांच का वो नजारा दिखा जिसे देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में रोमांच का वो नजारा दिखा जिसे देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की 3 बल्लेबाज महज 28 रन पर आउट हो गईं, फिर चौथे नंबर पर आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी शुरू कर दी। जेमिमा ने एक के बाद एक कई स्टाइलिश चौके ठोके। वह टीम को जीत दिलाने के लिए आगे बढ़ रही थीं कि उनकी एक गलती भारी पड़ गई।

बाहर जाती बॉल को किया टच

ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया ने 10 ओवर में 93 रन बना लिए थे। 11वें ओवर में डार्सी ब्राउन की पहली गेंद पर जेमिमा ने शानदार चौका कूट डाला। अपने तेवर दिखा रहीं जेमिमा खतरनाक बनती जा रही थीं कि डार्सी ने अगली ही गेंद पर उन्हें गच्चा दे दिया। डार्सी ने दूसरी बॉल को बाउंसर फेंक दिया, जिस पर जेमिमा ने कट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूकीं और विकेटकीपर एलिसा हीली को कैच दे बैठीं। जेमिमा इस कैच के बाद काफी निराश नजर आईं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए यूं ही कोई हरमनप्रीत नहीं बन जाता, सुबह बुखार से तप रही थीं, शाम को मैच खेलने पहुंच गईं कप्तान

---विज्ञापन---

और पढ़िए – अच्छा-खासा खेल रही थीं जेमिमा रोड्रिग्स, ये गलती पड़ गई भारी, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया ने दिया 173 रनों का लक्ष्य

इस मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 ओवर में 173 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाई और शानदार बैटिंग का नजारा दिखा दिया। टीम इंडिया ने हालांकि आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी, लेकिन अहम मुकाबले में 5 रन से हार गई। इस तरह टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 23, 2023 10:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola