Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ICC Women’s T20 World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी 2023 से होगी। इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। ये आठवां टी20 विश्वकप है और इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी 2023 को खेलेगी। ये मैच काफी रोमांचक और महत्वपूर्ण रहने वाला है। जिससे पहले भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान दिया है।
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘नीलामी से पहले हमें काफी महत्वप़ूर्ण मैच खेलना है और हमारा फोकस उसी पर है।’ उन्होंने कहा,‘यह विश्व कप सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा फोकस आईसीसी ट्रॉफी पर है। ये सब चीजें चलती रहती है और एक खिलाड़ी को पता होता है कि उसके लिये क्या अहम है और उसे फोकस कैसे बनाये रखना है।’ उन्होंने ये भी कहा कि’ हम इतने परिपक्व हैं कि हमें पता है कि हमारे लिये क्या अहम है। कप्तान हरमनप्रीत ने इस बयान से ये साफ कर दिया है कि उनके लिए भारत और पाकिस्तान का मैच और ये वर्ल्ड कप आईपीएल ऑक्शन से कई गुना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
और पढ़िए – कोहली-नाथन लियोन समेत इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी गेंद और बल्ले की जंग, ICC ने जारी की लिस्ट
4भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी 2023 को खेलेगी। उसके बाद 15 फरवरी को इसी मैदान पर वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। 18 और 20 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में क्रमश: इंग्लैंड और आयरलैंड से मैच होगा। भारतीय टीम के ये सारे ही मैच समयानुसार शाम को 6:30 बजे और रात को 10:30 बजे से खेले जाएंगे।
और पढ़िए – इतिहास रचने के करीब अश्विन…ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तोड़ सकते हैं अनिल कुंबले का ये बड़ा रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।